अपराध

सनकी प्रेमी ने एकतरफा प्यार में महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. मारने के बाद घंटों शव से लिपटा रहा

Manish meena

राजस्थान के जालोर में एक सनकी प्रेमी ने एकतरफा प्यार में एक महिला की हत्या कर दी. उसने महिला की गर्दन पर कुल्हाड़ी से तब तक वार किया जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई। इसके बाद सनकी प्रेमी महिला के शरीर पर घंटों लिपटा रहा। पुलिस के आने के बाद भी उसने शव नहीं छोड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे जबरन शव से अलग कर युवक को गिरफ्तार कर लिया और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

बोला-आज तुझे जान से मार ही दूंगा

घटना अहोर इलाके की बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक गांव के गणेश का पुत्र थानाराम मीणा मनरेगा में काम करने वाली शांतिदेवी से एकतरफा प्यार करता था. वह कई बार महिला का पीछा कर उसे प्रताड़ित भी कर चुका था। घटना के दिन शांतिदेवी मनरेगा में काम कर रही थी। इस दौरान गणेश आया और अपने प्यार का इजहार किया। महिला के मना करने पर उसने आपा खो दिया और कई बार कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस दौरान वह बार-बार चिल्लाता रहा कि आज मैं तुम्हें मार डालूंगा। जब महिला की गर्दन, हाथ, कंधे पर कई वार करने से महिला की मौत हुई, तो गणेश उसके शरीर से चिपक गया।

महिला की हो चुकी है शादी

मृतक शांतिदेवी की शादी गांव के ही शांतिलाल चौधरी से हुई थी। शांतिलाल काम के सिलसिले में महाराष्ट्र में रहता हैं। महिला ससुराल में रह रही थी। बताया जा रहा है कि महिला ने कई बार अपने पति को गणेश के बारे में बताया था। शांतिलाल के मना करने के बाद भी गणेश नहीं माना और महिला को प्रताड़ित करते रहा।

पुलिस ने किया गिरफ्तार 

महिला के शरीर से गणेश को अलग करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में महिला के साले गोमाराम की ओर से हत्या का मामला दर्ज किया गया।

उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषड़ आग से 3 की मौत, CM धामी ने किया निरीक्षण

Adhyayan Suman ने याद किये स्ट्रगल के दिन, 'पेंटहाउस एक लग्जरी जेल की तरह लगता था'

Big News: राहुल गांधी की इंटरनेशनल बेइज्जती, जिस गैरी कास्परोव को बताया फेवरिट चेस प्लेयर, उन्हीं ने कहा – 'पहले रायबरेली जीत के दिखाओ'

Fake Video: अमित शाह फर्जी वीडियो केस में अब अरुण रेड्डी गिरफ्तार, चलाता है ‘स्पिरिट ऑफ कांग्रेस’ नाम से हैंडल

Zeenat Aman ने जानवरों पर हो रहें अत्याचार को लेकर जताया दुख, को-एक्टर्स से की यह अपील