अपराध

पति के साथ सो रही महिला के साथ युवक ने किया रेप, महिला बोली- मैंने समझा वह पति ही हैं

Manish meena

पति के साथ रात में सो रही महिला ने एक युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया है। ऐसे में पुलिस भी सकते में है कि बगल में सो रहे पति को भनक कैसे नहीं लगी है। महिला ने पुलिस की शिकायत में कहा है कि मैं उस युवक को पति समझ रही थी, इसलिए शांत रही है। ऐसे में पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। महिला ने कहा कि जब मुझे पता चला तो मैंने शोर मचाया, उसके बाद वह फरार हो गया।

पति के साथ रात में सो रही महिला ने एक युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया है

रेप की यह घटना मऊगंज थाना क्षेत्र की है। दरअसल, महिला एक झोपड़ा

बनाकर पति के साथ रहती थी। रात में वह पति के साथ कमरे के अंदर सो

रही थी। एक बिस्तर में उसके साथ पति और पांच साल का बच्चा भी सो रहा

था। रात में कोई युवक उसके झोपड़े में घुसा और अंधेरे का लाभ उठाकर

उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा।

महिला ने पति समझकर उसका विरोध नहीं किया

महिला ने पति समझकर उसका विरोध नहीं किया। जब महिला को पति के बिस्तर में दूसरे तरफ सोने का अहसास हुआ, तब उसे घटना की जानकारी हुई। उसने शोर मचाया जिसे सुनकर पति जाग गया। पति ने आरोपी को पकड़ लिया लेकिन वह झूमाझटकी करके फरार हो गया। महिलाा ने सुबह थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस फिलहाल घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाने में लगी है।

पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंची तो वहां मिली स्थिति पुलिस के गले नहीं उतर रही है

जिस आरोपी पर बलात्कार का आरोप लगाया गया है, वह अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।पीड़िता के साथ पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंची तो वहां मिली स्थिति पुलिस के गले नहीं उतर रही है। वह काफी छोटा झोपड़ा था, जहां काफी कम जगह पर बिस्तर लगाकर दंपति और उसका बच्चा सो रहा था। उसी बिस्तर में महिला बलात्कार की जानकारी दे रही है। यदि महिला के साथ बिस्तर में बलात्कार हुआ है तो उसके पति को जानकारी कैसे नहीं हुई।

एएसपी ने कहा कि महिला ने जिस व्यक्ति पर आरोप लगाया है, उससे उसके पति का विवाद चल रहा है

एएसपी विजय डाबर ने कहा कि मऊगंज थाना क्षेत्र के 27 वर्षीय महिला ने थाने में एक आवेदन दिया है कि उसके साथ रेप हुआ है। महिलाा ने अपने आवेदन में कहा है कि 13 मई को वह पति और बच्चे के साथ झोपड़े में सो रही थी। तभी किसी ने उसके साथ गलत काम किया है। एएसपी ने कहा कि महिला ने जिस व्यक्ति पर आरोप लगाया है, उससे उसके पति का विवाद चल रहा है। इन्हीं कारणों से घटना संदिग्ध लग रही है। पूरे मामले की जांच का जिम्मा महिला एसआई को सौंपा गया है। जांच के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।

Like and Follow us on :

Happy Mother's Day: क्यों मनाया जाता है मदर्स डे, कैसे हुई इसकी शुरूआत

Adah Sharma ने 15 साल की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू, कर्ली बालों की वजह से झेला रिजेक्शन

Kriti Sanon का दिल जीतने के लिए होनी चाहिए ये खूबियां

Agniveer: अग्निवीर पर राहुल गांधी के दावा निकला झूंठा!, RTI से मिले जवाब में सामने आया सच

MP News: "2 पत्नी वाले पुरुषों को मिलेंगे 2 लाख रुपए", कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया के बयान से खड़ा हुआ विवाद