अपराध

Tik Tok की मशहूर हस्ती पर लगा Attempt to Murder का आरोप,गिरफ्तार

Sidhant Soni

न्यूज़- फेमस TikTok स्टार कीर्ति पटेल चर्चा में हैं। कीर्ति पटेल (Kirti Patel) पर हत्या के प्रयास का आरोप लगा है। पुलिस ने कीर्ति को अटेम्प्ट टू मर्डर की धारा 307 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि कीर्ति बहुत कम समय में टिकटॉक सेलिब्रिटी बन गई थीं।

कीर्ति पटेल मूल रूप से गुजरात के सूरत की रहने वाली हैं। कीर्ति शौकिया तौर पर टिकटॉक वीडियो बनाया करती थीं।

देखते ही देखते उनके Tik Tok वीडियो वायरल होने लगे और वह पूरे गुजरात में मशहूर हो गईं।

कीर्ति पटेल को सोशल मीडिया के इस प्लेटफॉर्म पर खूब शोहरत मिली। हालंकि अब जो दाग उनपर लगा है उससे निकलना काफी मुश्किल होगा।

दरअसल हुआ ये था कि उनके एक टिकटॉक वीडियो में साथी ने भरवाड़ समाज को लेकर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी।

इस टिप्पणी से भरवाड़ समाज के जय हो ग्रुप और कीर्ति पटेल में ठन गई। दोनों टिकटॉक वीडियो बना एक दूसरे को धमकियां देने लगें।

बीते सोमवार की शाम दोनों ग्रुप सुलह के लिए एक जगह मिले लेकिन बात और ज्यादा बिगड़ गई।

मुलाकात हिंसक हो गई। कीर्ति के साथ आए एक शख्स ने जय हो ग्रुप के रघु भरवाड़ के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

रघु भरवाड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। रघु की शिकायत पर ही सूरत पुलिस ने कीर्ति पटेल और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

संविधान में मुसलमानों को क्यों नहीं मिला आरक्षण, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

कौन है कांग्रेस के चाणक्य, जो अमेठी में स्मृति ईरानी को देंगे टक्कर

क्या आपको भी किसी चीज को छूने से लगता है करंट, तो जान लें वजह

World Press Freedom Day - क्यों मनाया जाता है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस? क्यों है ये इतना खास

आज ही के दिन शुरू हुआ कारगिल युद्ध, 68 दिनों के जंग में सैकड़ों जवान हुए शहीद