Defence

भारतीय सेना ने सिक्किम के नाथुला पास में फंसे 1500 पर्यटकों को सुरक्षित बचाया

Dharmendra Choudhary

डेस्क न्यूज़ भारतीय सेना ने पूर्वी सिक्किम के नाथू ला में फंसे करीब 1,500 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि भारी बर्फबारी के चलते शुक्रवार शाम को 13 माइल और नाथू ला के बीच जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर गंगटोक से 300 वाहनों में रहे करीब 1,500 से 1,700 पर्यटक फंस गए थे।

विज्ञप्ति में कहा गया कि महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों समेत करीब 1,500 यात्रियों को निकाला गया और उनमें से 570 लोगों को 17वें माइल में सेना के शिविर में ठहराया गया है।

इसमें कहा गया कि फंसे हुए पर्यटकों को खाना, गरम कपड़े और दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

विज्ञप्ति में कहा गया कि बर्फ हटाने के लिए और संपर्क बहाल करने के लिए सेना के बुलडोजर एवं क्रेन की मदद ली जा रही है। सभी आगंतुकों के गंगटोक के सुरक्षित नहीं लौटने तक राहत अभियान जारी रहेगी।

 

Zeenat Aman ने जानवरों पर हो रहें अत्याचार को लेकर जताया दुख, को-एक्टर्स से की यह अपील

संविधान में मुसलमानों को क्यों नहीं मिला आरक्षण, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

कौन है कांग्रेस के चाणक्य, जो अमेठी में स्मृति ईरानी को देंगे टक्कर

क्या आपको भी किसी चीज को छूने से लगता है करंट, तो जान लें वजह

World Press Freedom Day - क्यों मनाया जाता है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस? क्यों है ये इतना खास