Defence

क्या आप मोबाइल में पहले से मौजूदा चीनी App का इस्तेमाल कर पाएंगे ?

Dharmendra Choudhary

डेस्क न्यूज़ – भारत सरकार ने 59 चीनी ऐप जैसे टिकटलॉक, शेयर इट, लाइक, हैलो और यूसी App पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद स्मार्टफोन यूजर के मन में App को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।  इनमें से एक सवाल यह है कि भारत में जिन उपयोगकर्ताओं के पास पहले से ही Tik-tok App जैसे चीनी App हैं, क्या वे प्रतिबंधित होने के बाद इसका उपयोग कर पाएंगे?

Google Play Store ने अब सभी प्रतिबंदित ऐप्स को हटाया

टेक विशेषज्ञ के अनुसार इस बारे में कुछ साफ़ रूप से नहीं कहा जा सकता है कि आपके स्मार्टफोन में पहले से इन्सटाल्ड चीनी ऐप काम करेगा या नहीं। हां, इतना स्पष्ट है कि नया उपयोगकर्ता किसी भी परिस्थिति में इसे प्ले स्टोर या आईओएस स्टोर से डाउनलोड नहीं कर सकेगा। Google Play Store ने अब इन सभी ऐप्स को भारत के लिए हटा दिया है। इसके अनुसार अब आप प्ले स्टोर से प्रतिबंधित चीनी ऐप डाउनलोड नहीं कर पाएंगे।

भविष्य में नहीं कर पाएंगे नयी अपडेट

विशेषज्ञों के अनुसार भले ही चीनी ऐप आपके मोबाइल में पहले से मौजूद है और आप उसका उपयोग कर रहे है, लेकिन आप इसे भविष्य में अपडेट नहीं कर पाएंगे और ही इसे भारत में किसी भी तरह का डेवलपर सपोर्ट मिलेगा।

ऐप का डेटा और ट्रैफ़िक भी होगा ब्लॉक

भारत सरकार के अधिकारी सरकार के इस निर्णय को सभी इंटरनेट सेवा प्रदाताओं और दूरसंचार कंपनियों को सूचित कर रहे हैं और उन्हें इस बारे में जानकारी दे रहे है। इस संस्थान द्वारा ब्लॉक किए गए ऐप से जाने और आने वाले सभी प्रकार के डेटा और ट्रैफ़िक को ब्लॉक किया जायेगा।

भारतीय नेटवर्क से बाहर प्रतिबंधित ऐप का उपयोग किया जा सकता है

भारत सरकार द्वारा उठाये गए इस बड़े कदम के बाद, भले ही पहले से डाउनलोड किया हुआ प्रतिबंधित चीनी ऐप आपके मोबाइल में मौजूद होगा, फिर भी इसकी बहुत कम उपयोगिता होगी। यदि कोई उपयोगकर्ता भारतीय नेटवर्क से बाहर जाता है और उस स्थान पर जाता है जहां भारत में प्रतिबंधित चीनी ऐप कानूनी रूप से वैध है, तब यह ऐप वहां काम कर सकता है।

प्रतिबंधित ऐप के कंटेंट का क्या होगा

चीनी ऐप में मौजूद पुराने कंटेंट को लेकर भी है एक बड़ा सवाल है। भारत में, टिक टॉक, हैलो, लाइक जैसे चीनी ऐप के उपयोगकर्ताओं ने लाखों सामग्री तैयार की है। यह उनके लिए कमाई का एक साधन भी है, अब भारत सरकार के प्रतिबंध के बाद इस सामग्री का क्या होगा, इसे कहां रखा जाएगा, क्या उपयोगकर्ता इसका उपयोग कर पाएंगे, यह एक बड़ा सवाल है और इसका जवाब अभी तक स्पष्ट नहीं है।

भारत में प्रतिबंदित ऐप बेकार होने की कगार पर

देखा जाये तोह जब आप किसी ऐप का उपयोग करते हैं, तो समयसमय पर इसे विकसित करने वाली कंपनियां अपडेट के साथ इसकी छोटीमोटी समस्याओं को ठीक करती रहती हैं, ताकि इसके उपयोगकर्ता को किसी समस्या का सामना करे। लेकिन सरकार की इस पाबंदी के बाद आपको ये अपडेट नहीं मिलेंगे। इस स्थिति में, ये चीनी ऐप्स आपके लिए धीरे धीरे बेकार बनते जायेंगे।

Like and Follow us on :

संविधान में मुसलमानों को क्यों नहीं मिला आरक्षण, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

कौन है कांग्रेस के चाणक्य, जो अमेठी में स्मृति ईरानी को देंगे टक्कर

क्या आपको भी किसी चीज को छूने से लगता है करंट, तो जान लें वजह

World Press Freedom Day - क्यों मनाया जाता है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस? क्यों है ये इतना खास

आज ही के दिन शुरू हुआ कारगिल युद्ध, 68 दिनों के जंग में सैकड़ों जवान हुए शहीद