<div class="paragraphs"><p>Punjab Election 2022 :  कवि कुमार विश्वास के 'खालिस्तान' के आरोप पर घिरे केजरीवाल, पंजाब CM ने पीएम से की जांच की मांग</p></div>

Punjab Election 2022 : कवि कुमार विश्वास के 'खालिस्तान' के आरोप पर घिरे केजरीवाल, पंजाब CM ने पीएम से की जांच की मांग

 

Image Source : OpIndia

विधानसभा चुनाव 2022

Punjab Election 2022 : कवि विश्वास के 'खालिस्तान' वाले आरोप पर घिरे केजरीवाल, पंजाब CM ने PM से की जांच की मांग

Ishika Jain

आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे कुमार विश्वास द्वारा अरविंद केजरीवाल पर लगाए गए आरोपों ने तूल पकड़ लिया है। दरअसल, कवि कुमार विश्वास ने आरोप लगाया था कि केजरीवाल 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के लिए अलगाववादी तत्वों का समर्थन लेने के लिए तैयार थे। इस ममले पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रधानमंत्री मोदी से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पंजाब CM चन्नी ने पीएम से की निष्पक्ष जांच की मांग

कुमार विश्वास ने यह दावा भी किया कि, केजरीवाल ने यहां तक ​​कह दिया था कि 'वह या तो पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे या एक स्वतंत्र राष्ट्र के पहले प्रधानमंत्री।' कवि कुमार विश्वास ने यह बात समाचार एजेंसी एएनआई को बताई थी। आपको बता दें कि, गुरुवार को पंजाब के अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी ने एक विवादित पत्र जारी कर मीडिया घरानों, राजनीतिक दलों और उनके प्रतिनिधियों को कुमार विश्वास का साक्षात्कार प्रकाशित करने से रोक दिया। हालांकि, पत्र को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जल्द ही वापस ले लिया।

अब इस मामले में पंजाब के सीएम चन्नी ने पीएम मोदी से कुमार विश्वास द्वारा किए गए दावों की निष्पक्ष जांच का आदेश देने का अनुरोध किया और कहा कि, पंजाब के लोगों ने अलगाववाद की भारी कीमत चुकाई है। उन्होंने कहा, "पंजाब के सीएम के रूप में, मैं माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी से कुमार विश्वास जी के वीडियो के मामले में निष्पक्ष जांच का आदेश देने का अनुरोध करता हूं।' उन्होंने पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी के पत्र को साझा करते हुए ट्वीट के जरिए यह अनुरोध किया।

अरविन्द केजरीवाल ने तोड़ी चुप्पी
कवि कुमार विश्वास के खालिस्तान समर्थक कहे जाने पर पहली बार आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुप्पी तोड़ी है। केजरीवाल ने कुछ मीडिया चैनलों से बातचीत में कहा कि, 'हो सकता है कि कुमार विश्वास ने हास्य कविता की हो। जिसे विरोधी नेताओं ने सीरियसली ले लिया। वह तो कवि है, कुछ भी कह देता है।' केजरीवाल ने आगे कहा कि, 'मुझ पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि मैं 10 साल से भारत के 2 टुकड़े करने की योजना बना रहा हूं। उसमें से एक टुकड़े का मैं प्रधानमंत्री बनना चाहता हूं। यह यकीन करने वाली बात है क्या?।' केजरीवाल ने इस बात को बकवास करार दिया।

इस बीच आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने भी इसे केजरीवाल को बदनाम करने की कोशिश करार दिया। उन्होंने कहा, 'पंजाब में आप को सरकार बनाने से रोकने के लिए सभी दल एक साथ आए। साजिश के तहत कांग्रेस, बीजेपी और अकाली नेता लगातार झूठे बयान दे रहे हैं और अरविंद केजरीवाल को बदनाम करने के लिए दुष्प्रचार कर रहे हैं।

Like Follow us on :- Twitter | Facebook | Instagram | YouTube

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर

AAP News: नवीन जयहिंद का दावा- "स्वाति मालीवाल की जान को खतरा... साजिश के तहत हुआ CM के घर हमला"

कोलिहान खदान में 1875 फीट नीचे गिरी लिफ्ट, किसी के टूटे हाथ, तो किसी के सिर में आईं चोट