<div class="paragraphs"><p>CONGRESS DEMANDS BAN BJP RAILY </p></div>

CONGRESS DEMANDS BAN BJP RAILY

 
up election 2022

यूपी में भाजपा की बड़ी रैलियों पर रोक लगाने के लिए कांग्रेस ने उठाया यह कदम

Prabhat Chaturvedi

कांग्रेस ने भारत निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर विधानसभा चुनाव के लिए हो रही बड़ी रैलियों पर रोक लगाने की मांग की है| पार्टी ने आयोग से सरकारी खर्च पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री/उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं की रैलियों पर रोक लगाने को कहा है | भाजपा नेताओं पर संवैधानिक मंचों से अलोकतांत्रिक भाषा का प्रयोग कर सत्ता के दुरूपयोग का आरोप लगाते हुए इसे भी रोकने की मांग की गई है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा, पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी व पीएल पुनिया व पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी द्वारा संयुक्त रूप से भेजे गए इस पत्र की जानकारी कांग्रेस नेताओं ने गुरुवार को प्रेस वार्ता के माध्यम से दी | आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि फिलहाल कोविड महामारी की तीसरी लहर की आशंका है | ऐसे में छोटी सभाएं, चौपाल, वर्चुअल बैठकें और घर-घर जाकर अभियान जैसे आयोजनों का आयोजन किया जाए और बड़ी रैलियों पर रोक लगाई जाए |

यूपी में दलितों और महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार : पुनिया

अमेठी में एक दलित लड़की की पिटाई का जिक्र करते हुए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष पीएल पुनिया ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दलित और महिला विरोधी सोच के कारण दलितों के खिलाफ सबसे ज्यादा हिंसा और अत्याचार होता है | उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में देश की महिलाएं। हो रहा है। इसका सीधा कारण यह है कि अपराधियों को सरकार का संरक्षण मिल जाता है और वे उन्हें बचा लेते हैं। राज्य में प्रतिदिन औसतन दलितों के खिलाफ अपराध की 34 घटनाएं हो रही हैं और अपराध के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं |

Like Follow us on :- Twitter | Facebook | Instagram | YouTube

संविधान में मुसलमानों को क्यों नहीं मिला आरक्षण, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

कौन है कांग्रेस के चाणक्य, जो अमेठी में स्मृति ईरानी को देंगे टक्कर

क्या आपको भी किसी चीज को छूने से लगता है करंट, तो जान लें वजह

World Press Freedom Day - क्यों मनाया जाता है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस? क्यों है ये इतना खास

आज ही के दिन शुरू हुआ कारगिल युद्ध, 68 दिनों के जंग में सैकड़ों जवान हुए शहीद