मनोरंजन

Bigg Boss 13 – घर के बाहर सिद्धार्थ शुक्ला से मिली शहनाज गिल

savan meena

न्यूज – बिग बॉस का सीजन 13 अब खत्म हो चुका है, शो के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला बने हैं। शो खत्म होने के बाद अब शहनाज गिल अपने लिए दूल्हा ढूंढने निकल गई हैं। शहनाज अब 'मुझसे शादी करोगे' शो में अपना दूल्हा ढूंढती दिखाई देंगी। उनके साथ पारस छाबड़ा भी शो में दिखेंगे। वो अपने लिए दुल्हन की तलाश करेंगे। इस बीच सिडनाज के फैंस के लिए अच्छी खबर भी है।

दरअसल 'मुझसे शादी करोगे' के आने वाले एपिसोड में शहनाज और सिद्धार्थ साथ में दिखाई देंगे। शो में सिद्धार्थ शहनाज से मिलने आएंगे। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें शो के होस्ट मनीष पॉल कह रहे हैं कि हमने सुना है प्यार अंधा होता है इसलिए आप आपकी आंखों पर पट्टी बांधकर लड़का सलेक्ट करेंगी। एक साथ लाइन में कई लड़के खड़े होते हैं, इनमें सिद्धार्थ शुक्ला भी खड़े होंगे।

फिर शहनाज सभी लड़कों को छूते हुए सिद्धार्थ को भी छूती हैं, जिसके बाद वो उन्हें तुरंत पहचान लेती हैं। फिर शहनाज सिद्धार्थ को गले लगा लेती हैं। सिद्धार्थ से मिलकर वह कितनी खुश दिखाई दे रही हैं, ये वीडियो में देखा जा सकता है। इस दौरान वह थोड़ी भावुक भी हो जाती हैं। बता दें सिद्धार्थ इस शो में शहनाज के लिए उनका पार्टनर ढूंढने में मदद करेंगे।

शो में सिद्धार्थ के अलावा रश्मि देसाई भी शहनाज से मुलाकात करने आएंगी। जानकारी के लिए बता दें मुझसे शादी करोगे के अपकमिंग एपिसोड में जोरदार हंगामा होने वाला है। हालांकि शो में पारस छाबड़ा और शहनाज गिल की शादी असल में नहीं होने जा रही है। ये शो बस एंटरटेनमेंट के लिए है। बिग बॉस खत्म होने के बाद अब फैंस सोमवार से शुक्रवार ये नया शो कलर्स पर रात 10.30 बजे देख सकते हैं।

Cannes 2024: Kiara Advani ने व्हाइट स्लिट गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर

AAP News: नवीन जयहिंद का दावा- "स्वाति मालीवाल की जान को खतरा... साजिश के तहत हुआ CM के घर हमला"