मनोरंजन

“Sye Raa Narasimha Reddy” में एक्शन अवतार में दिखेंगे चिरंजीवी..

savan meena

न्यूज – साल 2017 के बाद 2019 में बडी स्क्रिन पर वापसी कर रहे चिरंजीवी की अपकमिंग फिल्म 'सईरा नरसिम्हा रेड्डी' का टीजर रिलीज होने के साथ ही छा गया है। इसे दर्शकों की तारीफें मिल रही हैं।

साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी की अपकमिंग फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' का टीजर रिलीज हो गया है। ऐक्शन पैक्ड इस टीजर में 63 साल के चिरंजीवी का जो ऐक्शन अवतार देखने को मिल रहा है उसे देख आप प्रभास का फिल्म 'बाहुबली', 'बाहुबली 2′ और 'साहो' के ट्रेलर में दिखा ऐक्शन अवतार भूल जाएंगे।

 'सईरा नरसिम्हा रेड्डी' इसी नाम के एक योद्धा की कहानी है, जो अंग्रेजी हुकूमत के ख़िलाफ़ लडाई लडता है। टीज़र के अनुसार, रानी लक्ष्मीबाई से भी पहले अंग्रेजों के ख़िलाफ़ नरसिम्हा रेड्डी ने मोर्चा खोला था।

फ़िल्म का ट्रीजर एक्शन और इमोशन से भरपूर है। चिरंजीवी ज़बर्दस्त एक्शन करते हुए दिख रहे हैं। वहीं अमिताभ बच्चन इस फ़िल्म में नरसिम्हा रेड्डी के गुरु के रोल में दिखेंगे। फ़िल्म को चिरंजीवी के बेटे राम चरन ने प्रोड्यूस किया है, जबकि सुरेंदर रेड्डी निर्देशक हैं।

स फिल्म में चिरंजीवी के साथ ही नयनतारा, तमन्ना भाटिया और अनुष्का शेट्टी भी अहम रोल में नजर आएगें। यह फिल्म 2 अक्टूबर 2019 को रिलीज की जाएगी। 

Lok Sabha Election 2024 3rd Phase Voting: 11 राज्यों की 93 सीटों पर चल रहा मतदान, असम में 63.8 प्रतिशत हुआ मतदान

अगर आप भी करते हैं केले का सेवन तो जान ले फायदे और नुकसान

Alia Bhatt: मेट गाला 2024 में छाया आलिया देसी लुक, देखें Photos

Radhika Khera: शराब ऑफर करते, अश्लील हरकतें करते… राधिका खेड़ा के कांग्रेस नेताओं पर सनसनीखेज आरोप

Rahul Statement: राहुल गांधी पर कानूनी कार्रवाई की मांग, 200 वाइस चांसलरों और शिक्षाविदों ने लिखी खुली चिट्ठी