Pic Credit- Since Independence / Abhinav Singh
Pic Credit- Since Independence / Abhinav Singh
मनोरंजन

Oscar Awards 2023 : दीपिका की फैन हुई कंगना, बोलीं- साबित कर दिया बेस्ट हैं भारतीय महिलाएं

Lokendra Singh Sainger

95 वें ऑस्कर अवॉर्ड में पूरी तरह भारतीय सिनेमा का दबदबा रहा। Oscar Awards 2023 की अवॉर्ड सेरेमनी में बॉलीवुड की एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण प्रेजेंटर के तौर पर शामिल हुईं।

एकेडमी अवार्ड्स के मंच पर ब्यूटी क्वीन दीपिका ने जिस शालीनता और आत्मविश्वास के साथ अपने देश का प्रतिनिधित्व किया, उसने सबका दिल जीत लिया।

बॉलीवुड की डैशिंग एक्ट्रेस कंगना रनौत भी दीपिका की फैन हो गईं। कंगना ने खास अंदाज में दीपिका की तारीफ की है।

कंगना हुई दीपिका की फैन

Oscar Awards 2023 के मंच पर दीपिका पादुकोण ने प्रेजेंटर के तौर पर भाषण दिया। जिससे हर देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। Oscar 2023 में प्रेजेंटर बनकर दीपिका ने दुनियाभर में हिंदी सिनेमा को खास सम्मान दिलाया है। दीपिका के इस अंदाज ने कंगना रनौत जैसी बोल्ड एक्ट्रेस को भी अपना फैन बना लिया है।

कंगना रनौत ने ट्वीट कर दीपिका की Oscar Awards 2023 में प्रजेंटर तौर पर भाषण देते हुए वीडियो शेयर किया है। इस ट्वीट में कंगना ने दीपिका की तारीफों के पुल बांध दिए है। कंगना ने एकेडमी अवॉर्ड में देश का नाम ऊंचा करने के लिए दीपिका को खूब प्यार दिया है।

कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा- 'दीपिका पादुकोण कितनी सुंदर दिख रही है, ऐसा लगता है, पूरे देश को एक साथ लेकर खड़े होना, अपनी छवि, प्रतिष्ठा को उन नाजुक कंधों पर ले जाना और इतने शालीनता और आत्मविश्वास से बोलना आसान नहीं है। दीपिका इस बात की गवाही देती हैं कि भारतीय महिलाएं सर्वश्रेष्ठ हैं'।

पहली बार दो ऑस्कर अवॉर्ड भारत के नाम

Oscar Awards 2023 में भारतीय फिल्मों का जलवा दिखाई दिया। एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में फिल्म के सुपरहिट सॉन्ग 'नाटू नाटू' ने अवॉर्ड जीता है।

इसके अलावा शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्पर्स' ने भी ऑस्कर में अवॉर्ड जीतकर दुनिया भर में हिंदी सिनेमा का नाम रोशन किया।

Adhyayan Suman ने याद किये स्ट्रगल के दिन, 'पेंटहाउस एक लग्जरी जेल की तरह लगता था'

Big News: राहुल गांधी की इंटरनेशनल बेइज्जती, जिस गैरी कास्परोव को बताया फेवरिट चेस प्लेयर, उन्हीं ने कहा – 'पहले रायबरेली जीत के दिखाओ'

Fake Video: अमित शाह फर्जी वीडियो केस में अब अरुण रेड्डी गिरफ्तार, चलाता है ‘स्पिरिट ऑफ कांग्रेस’ नाम से हैंडल

Zeenat Aman ने जानवरों पर हो रहें अत्याचार को लेकर जताया दुख, को-एक्टर्स से की यह अपील

संविधान में मुसलमानों को क्यों नहीं मिला आरक्षण, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप