मनोरंजन

ऋषि कपूर को याद कर,भाई रणधीर की आंखें हुई नम

Ranveer tanwar

बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म निर्माता रणधीर कपूर का कहना है कि उनका परिवार हर दिन ऋषि कपूर को याद कर रहा है।

ऋषि कपूर की मौत को कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन उनका परिवार उन्हें आज भी याद करता है। 30 अप्रैल को ऋषि की मृत्यु हो गई। ऋषि के भाई रणधीर कपूर ने बताया है कि कैसे ऋषि के जाने के बाद उनका परिवार खुद को संभाल रहा है। रणधीर कपूर ने बताया कि, "परिवार ऋषि कपूर के जाने के ग़म से उबर रहा है

भगवान हमसे खुश हैं, वह हमें इस दुख से लड़ने की ताकत दे रहे हैं। हम उसे रोज याद करते हैं। दोस्तों के मामले में, खाने के मामले में, फिल्मों में, परिवार में, हम एक ही थे। लोगों का धन्यवाद करते हुए, रणधीर कपूर ने कहा, "यहां से लेकर विदेशों तक के लोगों ने हमें बहुत प्यार दिया। हमारे पास संदेशों की बाढ़ आ गई। कुछ लोगों ने ऋषि कपूर के साथ अपना अनुभव भी साझा किया। हमारे लिए हर किसी को जवाब देना संभव नहीं था, लेकिन मैं अब सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं, और अपने प्रशंसकों को ऋषि को उनकी फिल्मों के लिए, उनकी मुस्कान के लिए और उनकी जीवंतता के लिए याद करना चाहता हूं।

संविधान में मुसलमानों को क्यों नहीं मिला आरक्षण, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

कौन है कांग्रेस के चाणक्य, जो अमेठी में स्मृति ईरानी को देंगे टक्कर

क्या आपको भी किसी चीज को छूने से लगता है करंट, तो जान लें वजह

World Press Freedom Day - क्यों मनाया जाता है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस? क्यों है ये इतना खास

आज ही के दिन शुरू हुआ कारगिल युद्ध, 68 दिनों के जंग में सैकड़ों जवान हुए शहीद