मनोरंजन

जब अनुपम खेर से शादी करने के लिए किरण खेर ने दिया था अपने पति को तलाक.....

SI News

सुनिधि शुक्ला. बॉलीवुड एक्ट्रेस किरण खेर (KIRRON KHER) आज पूरी 70 साल की हो चुकी हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर उनके पति और मशहूर एक्टर अनुपम खेर ( ANUPAM KHER) ने उनकी कुछ ख़ास तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्हें बधाई दी। किरण खेर हमेशा से ही एक शानदार अदाकारा रही हैं। उन्होंने कई फिल्मों में यादगार भूमिका निभाई हैं। इन दिनों किरण खेर कैंसर से पीड़ित हैं। 1अप्रैल, 2021 में अनुपम खेर ने उनकी इस बीमारी की जानकारी दी थी।

उनके जन्मदिन के मौके पर उनके सभी फैन्स ने उन्हें बधाइयां दी है और साथ ही उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की हैं। इसके अलावा ये भी कहा जा रहा हैं कि अब किरण खेर को अपने बेटे सिकंदर खेर की शादी की चिंता भी सताने लगी है। वहीं अनुपम खेर और किरण खेर की लव स्टोरी की बात करें तो इनकी लव लाइफ की कहानी किसी फ़िल्मी कहानी से कम नहीं हैं। चलिए हम आपको बताते है उनकी और अनुपम खेर की इस ख़ास प्रेम कहानी के बारे में –

चंडीगढ़ में हुई थी मोहब्बत की शुरुआत

अनुपम खेर और किरण खेर की पहली मुलाकात चंडीगढ़ में हुई थी। वहां दोनों चंडीगढ़ थिएटर ग्रुप का हिस्सा थे। यहाँ उनके बीच काफी अच्छी दोस्ती हुई। ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदलने लगी। लेकिन इससे पहले कि उनके प्यार की गाड़ी आगे बढ़ पाती, साल 1980 में किरण खेर फिल्मों की तलाश में मुंबई आ गई। इस तरह दोनों के दूर चले जाने से उनकी लव स्टोरी पर फुल स्टॉप लग गया।

शादी के लिए अपने पहले पार्टनर्स को दिया था तलाक

मुंबई आकर किरण की मुलाकात बिजनेसमैन गौतम बेरी से हो गई। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। इस शादी से 1981 में उनके बेटे सिकंदर का जन्म हुआ और इसके चार साल बाद किरण को महसूस हुआ कि उनकी शादी में सब कुछ ठीक नहीं है। वहीं अनुपम की पहली शादी परिवार के दबाव में 1979 में मधुमालती नाम की लड़की से हुई थी और वो भी इस शादी से खुश नहीं थे।

दोनों की शादी होने के बाद भी किरण और अनुपम का मिलना किस्मत में तय था। कुछ साल बाद जब किरण और अनुपम नादिरा बब्बर के प्ले के लिए कोलकाता गए तो वहां इनकी फिर से मुलाकात हुई। इसी मुलाकात के बाद दोनों के दिल में सोया हुआ प्यार फिर जाग उठा। बात को आगे बढ़ाते हुए अनुपम ने किरण को प्रपोज कर दिया। इसके बाद दोनों अक्सर मिलने लगे। दोनों ने अपने पार्टनर्स से तलाक ले लिया और 1985 में शादी कर ली। अनुपम ने किरण के बेटे सिकंदर को अपना कर उसे अपना सरनेम भी दिया।

Lok Sabha Election 2024 3rd Phase Voting: 11 राज्यों की 93 सीटों पर चल रहा मतदान, असम में 63.8 प्रतिशत हुआ मतदान

अगर आप भी करते हैं केले का सेवन तो जान ले फायदे और नुकसान

Alia Bhatt: मेट गाला 2024 में छाया आलिया देसी लुक, देखें Photos

Radhika Khera: शराब ऑफर करते, अश्लील हरकतें करते… राधिका खेड़ा के कांग्रेस नेताओं पर सनसनीखेज आरोप

Rahul Statement: राहुल गांधी पर कानूनी कार्रवाई की मांग, 200 वाइस चांसलरों और शिक्षाविदों ने लिखी खुली चिट्ठी