Environment

भंवर लाल शर्मा के अंतिम दर्शन करने आया व्यक्ति निकला कोरोना पॉजिटिव

Sidhant Soni

न्यूज़- भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भंवर लाल शर्मा के अंतिम दर्शनों के लिए आया एक कार्यकर्ता कोरोना पॉजिटिव निकला है। जयपुर की पुरानी बस्ती के रहने वाले इस कार्यकर्ता को मेडिकल टीम रविवार को अपने साथ लेकर गई है। कार्यकर्ता के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की सूचना मिलने के बाद भाजपा मुख्यालय पर अंतिम दर्शनों में शामिल हुए कार्यकर्ताओं और नेताओं में हड़कंप मच गया। कुछ कार्यकर्ताओं और नेताओं ने खुद को होम क्वारंटीन भी कर लिया है।

जयपुर स्थित राजस्थान भाजपा मुख्यालय पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा के अंतिम दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता पहुंचे थे। मुख्य सचेतक महेश जोशी सहित कुछ कांग्रेस नेताओं ने भी शर्मा को भाजपा मुख्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित की थी। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही इस कार्यकर्ता ने कोरोना का टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद रविवार को मेडिकल टीम उन्हें घर से ले गई।

अब प्रश्न यह उठ रहा है कि जब कार्यकर्ता ने टेस्ट कराया था तो इतनी भीड़ में उसे आने की जरूरत ही क्या थी? यही नहीं बल्कि अंतिम दर्शनों में शामिल कई नेता और कार्यकर्ता 24 घंटे के दौरान कई लोगों के संपर्क में भी आ चुके हैं। ऐसे में अब मेडिकल टीम इस पेशेंट की ट्रेवल हिस्ट्री मालूम कर रही है कि यह किन-किन लोगों के संपर्क में आया है।

राजस्थान के भाजपा दिग्गत नेता भंवरलाल शर्मा का शुक्रवार शाम को 97 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। वे लम्बे समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे। भंवरलाल शर्मा राजस्थान से छह बार विधायक और तीन बार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रहे थे। शनिवार को जयपुर के चांदपोल स्थित मुक्तिधाम में शर्मा का अंतिम संस्कार किया गया।

Cannes 2024: Kiara Advani ने व्हाइट स्लिट गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर

AAP News: नवीन जयहिंद का दावा- "स्वाति मालीवाल की जान को खतरा... साजिश के तहत हुआ CM के घर हमला"