Finance

आर्थिक पैकेज की दूसरी किस्त में किसको क्या मिला?

savan meena

न्यूज –   वित्त मंत्री ने कहा कि मजदूर, रेहड़ी, छोटे किसानों के लिए आज ऐलान किए जाएंगे। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार का ध्यान गरीबों और श्रमिकों पर है। किसानों को कर्ज में ब्याज पर 31 मई तक छूट दी गई है। छोटे किसानों को रियायती दरों पर 4 लाख करोड़ का लोन का ऐलान किया।वित्त मंत्री के बड़े ऐलान-

Image Credit – ANI
Image Credit – ANI

लॉकडाउन से प्रभावित 50 लाख फेरी वालों के लिए 5,000 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। वित्त मंत्री ने कहा कि रेहड़ी-पटरी वालों को मिलेगा लोन, 10,000 रुपए तक का कर्ज ले सकेंगे।

वित्त मंत्री ने कहा कि जो MUDRA शिशु लोन कटैगरी में लोग आते हैं उनके लिए 1500 करोड़ रुपए, ब्याज में 2% राहत देने की योजना सरकार लाई है। एक लाख 62 करोड़ रुपए अब तक इस योजना के अंतर्गत दिए गए हैं। इस योजना के माध्यम 3 करोड़ लोगों को 1500 करोड़ के करीब लाभ मिलने वाला है।

वित्त मंत्री ने कहा कि प्रवासी मजदूर और शहरी गरीबों को राहत पहुंचाने के लिए आपदा राहत फंड के माध्यम से 11000 करोड़ से अधिक की राशि राज्यों को उपलब्ध करवायी गई। प्रवासी मजदूरों की मदद मनरेगा के माध्यम से कैसे की जाए उसके लिए हम योजना लेकर आए हैं। 13 मई तक 14.62 करोड़ दिन जनरेट किए जा चुके हैं। इस पर लगभग 10,000 करोड़ रुपए खर्च किया जा चुके हैं।' मजदूरों का कल्याण हमारे एजेंडे में सबसे ऊपर है। न्यूनतम मजदूरी वर्तमान में केवल 30% श्रमिकों पर लागू होती है। हम इसे सार्वभौमिक बनाना चाहते हैं।' देश भर में एक विशेष मुहिम चलाई जा रही है कि जो प्रवासी मजदूर जहां हैं अगर वो चाहें तो वहां पर भी अपने आप को रजिस्टर कराकर वहां काम ले सकते हैं। यही नहीं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए तीन बार का भोजन शेल्टर होम्स में लोगों को उपलब्ध करवाया गया।

Cannes 2024: Kiara Advani ने व्हाइट स्लिट गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर

AAP News: नवीन जयहिंद का दावा- "स्वाति मालीवाल की जान को खतरा... साजिश के तहत हुआ CM के घर हमला"