India

Delhi Election Result 2020 – 8 महिलाओं ने चुनाव में मारी बाजी

Ranveer tanwar

न्यूज –   केजरीवाल 16 फरवरी को तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए तैयार हैं। रामलीला मैदान में होने वाले इस समारोह में AAP की सरपरस्ती हुई। दिल्ली इलेक्शन रिजल्ट 2020: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में बंपर जीत हासिल की। 2015 के चुनाव का प्रदर्शन AAP द्वारा दोहराया गया है। इस बार दिल्ली चुनाव में 8 महिला उम्मीदवार जीती हैं। दिलचस्प बात यह है कि ये सभी उम्मीदवार आम आदमी पार्टी के हैं। इस बार 79 महिला उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा, जिसमें से 8 जीतीं। AAP ने राज्य में 62 सीटें जीती हैं, जबकि भाजपा ने 8 सीटें जीती हैं। कांग्रेस ने इस बार अपनी सीटों का खाता भी नहीं खोला है। यह लगातार दूसरा चुनाव है जब कांग्रेस को दिल्ली में एक भी सीट नहीं मिली।

आम आदमी पार्टी ने इस बार 9 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया था, जिसमें से 8 महिला उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। अपनी सीट जीतने वाली महिला उम्मीदवारों में आतिशी, राखी बिड़ला, भावना गौर, प्रमिला टोकस, धनवती चंदेला, वंदना कुमारी, प्रीति तोमर और राजकुमारी ढिल्लो शामिल हैं।

दिल्ली चुनाव परिणाम 2020: सुषमा स्वराज के बाद भाजपा को दिल्ली में सत्ता सुख नहीं मिला

Cannes 2024: Kiara Advani ने व्हाइट स्लिट गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर

AAP News: नवीन जयहिंद का दावा- "स्वाति मालीवाल की जान को खतरा... साजिश के तहत हुआ CM के घर हमला"