India

नहीं रहे रामायण के रावण: ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का 83 साल की उम्र में निधन

Ishika Jain

टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय शो रामायण में लंकाधिपति रावण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता और पूर्व सांसद अरविंद त्रिवेदी का 5 अक्टूबर की देर रात निधन हो गया। अभिनेता के निधन की खबर की पुष्टि उनके करीबी ने की है। अरविंद त्रिवेदी की उम्र 83 साल थी। अरविंद त्रिवेदी के भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने उनके निधन की खबर की पुष्टि करते हुए कहा, 'आज (5 अक्टूबर) सुबह 10 बजे उनका निधन हो गया। पिछले 2-3 दिनों से उनकी तबीयत बिगड़ रही थी, हालांकि उन्हें किसी प्रकार की कोई बड़ी बीमारी नहीं थी।

पिछले एक साल से उड़ रही थी त्रिवेदी की मौत की अफवाहें

इसी साल मई में अरविंद त्रिवेदी की मौत की खबर सामने आ रही थी, जिसे उनके भतीजे कौस्तुभ ने अफवाह बताते हुए शांत कर दिया था। इसके अलावा रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने इन अफवाहों पर गुस्सा जताते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था।

गुजराती थिएटर से हुई थी अरविंद त्रिवेदी के करियर की शुरुआत

आपको बता दें कि अरविंद त्रिवेदी का जन्म मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में हुआ था। उनके करियर की शुरुआत गुजराती थिएटर से हुई। अभिनेता के भाई उपेंद्र त्रिवेदी गुजराती सिनेमा का जाना-माना नाम रहे हैं और उन्होंने गुजराती फिल्मों में अभिनय किया है। लोकप्रिय हिंदी शो रामायण से घर-घर में पहचान बनाने वाले लंकेश यानी अरविंद त्रिवेदी ने लगभग 300 हिंदी और गुजराती फिल्मों में काम किया है। उन्हें गुजराती दर्शकों में गुजराती भाषा की धार्मिक और सामाजिक फिल्मों से पहचान मिली, जहां उन्होंने 40 वर्षों तक योगदान दिया। त्रिवेदी ने गुजरात सरकार द्वारा सम्मानित गुजराती फिल्मों में सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए सात पुरस्कार जीते थे। 2002 में उन्हें केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में भी नामित किया गया था। अरविंद त्रिवेदी ने 20 जुलाई 2002 से 16 अक्टूबर 2003 तक सीबीएफसी प्रमुख के रूप में कार्यरत रहे।

अभिनय के अलावा सांसद के रूप में भी रहे कार्यरत

अभिनय के अलावा, अरविंद 1991 से 1996 तक सांसद भी रहे। 1991 में, साबरकथा निर्वाचन क्षेत्र से अरविंद त्रिवेदी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में संसद सदस्य के चुने गए और 1996 तक इस पद पर कार्यरत रहे।

Like and Follow us on : 

उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषड़ आग से 3 की मौत, CM धामी ने किया निरीक्षण

Adhyayan Suman ने याद किये स्ट्रगल के दिन, 'पेंटहाउस एक लग्जरी जेल की तरह लगता था'

Big News: राहुल गांधी की इंटरनेशनल बेइज्जती, जिस गैरी कास्परोव को बताया फेवरिट चेस प्लेयर, उन्हीं ने कहा – 'पहले रायबरेली जीत के दिखाओ'

Fake Video: अमित शाह फर्जी वीडियो केस में अब अरुण रेड्डी गिरफ्तार, चलाता है ‘स्पिरिट ऑफ कांग्रेस’ नाम से हैंडल

Zeenat Aman ने जानवरों पर हो रहें अत्याचार को लेकर जताया दुख, को-एक्टर्स से की यह अपील