India

चंद्रयान-2 से संपर्क इसरो का टूटा, डांट पाकिस्तान के मंत्री को पडी..

savan meena

न्यूज – पाकिस्तान के विज्ञान और तकनीकी मंत्री फवाद को साइंस का ककहरा भले ही पता नहीं, लेकिन चले आए दुनिया के सबसे कठिन मिशन चंद्रयान-2 पर टिप्पणी करने, उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि जो काम नहीं आता, पंगा नहीं लेते ना..डियर एंडिया…

चंद्रयान-2 से संपर्क इसरो का टूटा और बेचैनी पड़ोसी मुल्क को होने लगी, जुबान फवाद चौधरी की लड़खड़ाने लगी, पाकिस्तान के विज्ञान और तकनीकी मंत्री फवाद को साइंस का ककहरा भले ही पता नहीं, लेकिन चले आए दुनिया के सबसे कठिन मिशन चंद्रयान-2 पर टिप्पणी करने, उन्होंने ट्वीट करके लिखा, "जो काम नहीं आता, पंगा नहीं लेते ना..डियर एंडिया."

दरअसल पाकिस्तान के विज्ञान मंत्री फवाद चौधरी ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात चंद्रयान-2 के चांद पर उतरने से ठीक पहले लैंडर से संपर्क टूटने पर भारत का मजाक उड़ाया। इसके बाद वह सोशल नेटवर्किंग ट्विटर पर वह खुद अपने ही देश में बहुत ट्रोल हो रहे है। दरअसल उन्होंने भारत के चंद्रयान 2 की तुलना खिलौना से करते हुए कहा कि अंतरिक्ष यान मुंबई में लैंड हुआ होगा।

ट्विटर पर फवाद खान ने भारतीय यूजर्स से कहा कि वह इसरो की ओर से की गई घोषणा का इंतजार करने के बजाय सो जाए। ट्रोल होने के बावजूद विज्ञान मंत्री ने ट्वीट किया कि 'जो काम आता नहीं, पंगा नहीं लेते इंडिया'। उनके इस कमेंट के बाद न सिर्फ भारतीयों ने उनका विरोध किया, बल्कि कुछ पाकिस्तानियों ने भी उनकी जमकर खिचाईं की और भारत के प्रयासों की सराहना की।

पाकिस्तान के एक यूजर ने लिखा, हमारे लिए और शर्मनाक मत बनो, कम से कम भारत ने प्रयास तो किया जबकि हम अपने अंदरूनी समस्याओं से ही लड़ रहे हैं। हमें किसी भी देश की वैज्ञानिक क्षमताओं की प्रशंसा करनी चाहिए और उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि चंद्रयान-2 के चांद पर उतरने से ठीक पहले विक्रम लैंडर का जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया था। इसरो प्रमुख के. सिवन ने घोषणा कि चंद्रमा की सतह पर उतरने से पहले 2.1 किलो मीटर की दूरी पर संपर्क टूट गया है।

Zeenat Aman ने जानवरों पर हो रहें अत्याचार को लेकर जताया दुख, को-एक्टर्स से की यह अपील

संविधान में मुसलमानों को क्यों नहीं मिला आरक्षण, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

कौन है कांग्रेस के चाणक्य, जो अमेठी में स्मृति ईरानी को देंगे टक्कर

क्या आपको भी किसी चीज को छूने से लगता है करंट, तो जान लें वजह

World Press Freedom Day - क्यों मनाया जाता है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस? क्यों है ये इतना खास