India

जेएनयू विवाद – मुंबई और कोलकाता में प्रदर्शन, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया

savan meena

न्यूज – जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हिंसा के बाद अब तक किसी तरह की गिरफ्तारी न होने पर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं। विपक्ष और जेएनयू छात्रों ने दिल्ली पुलिस पर निष्क्रिय रहने का आरोप लगाया। वहीं मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर रविवार रात से प्रदर्शन चल रहा था, जिसे अब आजाद मैदान में शिफ्ट कर दिया गया है। 

पश्चिम बंगाल के जादवपुर इलाके में रैलियों में लेफ्ट पार्टियां और भाजपा समर्थकों के आमने-सामने आने के बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस मसले पर बॉलीवुड से भी विरोध के स्वर सुनाई दे रहे हैं। अभिनेता अनिल कपूर, आलिया भट्ट, राजकुमार राव, अनुराग कश्यप और सोनम कपूर आदि ने हमले को 'दिल दहला देने वाला' करार दिया।

 गेटवे से आजाद मैदान शिफ्ट हुआ छात्रों का प्रदर्शन मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर छात्र रविवार रात से ही जेएनयू हिंसा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस ने उन्हें आज यहां से हटाकर आजाद मैदान शिफ्ट कर दिया है। पुलिस का कहना है कि उसने प्रदर्शनकारियों को हटाने के दौरान किसी को भी हिरासत में नहीं लिया। प्रदर्शनकारियों को इसलिए वहां से शिफ्ट किया गया क्योंकि आझाद मैदान ऐतिहासिक धरोहर है और वहां प्रदर्शन की इजाजत नहीं थी। मुंबई पुलिस के डीसीपी (जोन-1) ने कहा, 'हमने कल रात गेटवे ऑफ इंडिया पर दिखाई दिए फ्री कश्मीर के पोस्टर मामले में स्वत: संज्ञान ले लिया है। हम निश्चित तौर पर इसकी जांच करेंगे।'

 जेएनयू हिंसा मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं दिल्ली पुलिस ने बताया कि अभी मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और मामले को क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है जिसने कुछ अहम सुराग मिलने का दावा किया है। अब तक किसी तरह की गिरफ्तारी न होने पर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं। विपक्ष और जेएनयू छात्रों ने दिल्ली पुलिस पर निष्क्रिय रहने का आरोप लगाया।

पश्चिम बंगाल में छात्रों ने निकाली रैली पश्चिम बंगाल में कई छात्र संगठनों ने जेएनयू कैंपस में हुई हिंसा के खिलाफ कोलकाता में रैली निकाली। जिसमें कलकत्ता, प्रेसिडेंसी और जादवपुर विश्वविद्यालय के छात्र शामिल थे। सभी ने रैली में पोस्टर और प्लेकार्ड लेकर शामिल हुए और घटना की निंदा करते हुए जिम्मेदार आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।

Bengal News: योगी आदित्यनाथ के काफिले पर पश्चिम बंगाल में हमला, UP सीएम ने दी थी दंगाइयों को चेतावनी

महाराष्ट्र की 11 ऐसी सीटें जहां हार और जीत में था सिर्फ चंद हजार वोटों का अंतर

पांच हजार बच्चों पर गहराया पढ़ाई का संकट, स्कूल ने बच्चों के अभिभावकों से मांगी फीस

Chhattisgarh: खड़गे बोले- "शिव कर सकते हैं राम का मुकाबला, मैं भी शिव"; कांग्रेस की ये कैसी मानसिकता?

MP News: राहुल के दौरे के दिन कांग्रेस को बड़ा झटका, 6 बार के विधायक रामनिवास रावत BJP में शामिल