India

राज्यसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पर कपिल सिब्बल ने बीजेपी को घेरा…

savan meena

न्यूज –  नागरकिता संशोधन विधेयक पर नागरिकता संशोधन विधेयक बुधवार को राज्यसभा में भी पेश कर दिया गया है। इस विधेयक पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद कपिल सिब्बल ने अमित शाह की बात का जवाब देते हुए कहा कि इस देश का मुसलमान आपसे डरता नहीं है। सिब्बल ने कहा कि इस देश का मुसलमान देश के संविधान से डरता है। गौरतलब है कि अमित शाह ने विधेयक पेश करते हुए कहा था कि इस बिल से देश के मुसलमानों को डरने की जरूरत नहीं है। नागरिकता संसोधन विधेयक पर राज्यसभा में चर्चा जारी है।

जिसे भारत के बारे में कोई विचार नहीं है वो भारत के विचार की रक्षा नहीं कर सकता। सिब्बल ने कहा कि गृहमंत्री शाह को अपने उस बयान को वापस लेना चाहिए जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर धर्म के आधार पर बंटवारे का आरोप लगाया था। सिब्बल ने कहा कि कांग्रेस वन नेशन में भरोसा रखती है, आप नहीं रखते।

सिब्बल ने कहा कि पता नहीं अमित शाह इतिहास की कौन सी किताब पढ़ते हैं। टू नेशन थ्योरी हमारी नहीं। सावरकर की दी हुई है।

इस देश का मुसलमान आपसे डरता नहीं है। ना मैं डरता हूं ना कोई नागरिक डरता है। सिब्बल ने कहा कि इस देश का नागरिक संविधान से डरता है।

कपिल सिब्बल ने कहा कि हमें 2014 से मालूम है कि आपका मकसद। कभी NRC, कभी आर्टिकल 370, कभी नागरिकता संशोधन विधेयक। आपका मकसद हम अच्छी तरह समझते हैं कि आप लोगों के नाम से उनको देश का नागरिक मानने की कोशिश कर रहे हैं।

Bengal: 'बंगाल पर आतंकियों का कब्जा, ममता को गिरफ्तार करो, TMC को आतंकी संगठन घोषित करो' : भाजपा

UP News: कांग्रेस ने पहले देश को बांटा, आज संपत्ति बांटने की कर रही साजिश : सीएम योगी

EVM से हुए पहले चुनाव को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों किया रद्द, जानें पूरा मामला

हॉलीवुड में शुरुआती संघर्ष पर छलका Priyanka Chopra का दर्द, कहा वो था डरावने अनुभव

मां बनने के बाद सदमे में चली गई थी Sonam Kapoor, पति के साथ बदल जाता है रिश्ता