India

Namaste Trump : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्रम्प का किया खास स्वागत

Ranveer tanwar

नमस्ते ट्रम्प : कुछ ही देर मै अहमदाबाद नगरी मै दुनिया के दो दिग्गज साथ होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आज अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा पर अपनी पत्नी मेलानिया के साथ गुजरात के अहमदाबाद पहुंचने वाले हैं। वे सुबह 11.40 बजे आएंगे और हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। दोनों नेता आज अहमदाबाद में नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रम में भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से अहमदाबाद पहुंच गए हैं।

ट्रम्प के आगमन से पहले, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ट्वीट किया कि भारत आपके आगमन की प्रतीक्षा कर रहा है। आपकी यात्रा निश्चित रूप से हमारे राष्ट्रों के बीच मित्रता को मजबूत करने वाली है। अहमदाबाद में बहुत जल्द मिलते हैं।

क्या है खास आज ट्रम्प के लिए यह देखे:

डोनाल्ड ट्रम्प अपनी पत्नी, बेटी, दामाद और अपने 36 घंटे के दौरे के लिए भारत आ रहे हैं। इस दौरान डोनाल्ड ट्रम्प भारत के तीन शहरों का दौरा करेंगे। उनका दौरा अहमदाबाद से शुरू होगा और फिर शाम को वह आगरा पहुंचेंगे, जहां वह ताजमहल देखेंगे।

– सुबह 11.40 बजे: डोनाल्ड ट्रम्प का विमान अहमदाबाद आएगा।

– दोपहर 12.00 बजे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो, डोनाल्ड ट्रम्प एयरपोर्ट से शुरू होगा।

– दोपहर 12.20 बजे: दोनों नेता साबरमती आश्रम पहुंचेंगे, जहां वे महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे।

लंबे समय प्रदूषित हवा में रहने से टाईप 2 मधुमेह का खतरा

Assam News: अमित शाह के "फर्जी वीडियो" मामले में असम कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार: हिमंत सरमा

Karnataka News: '2800 अश्लील वीडियो, कई में प्रज्‍वल की आवाज', सेक्स स्कैंडल में फंसा देवेगौड़ा परिवार

क्या आप जानते हैं सड़क के किनारे लगे Yellow Blinkers की कीमत, जानकर उड़ जाएंगे होश

अगर योगा करने का सुबह नहीं मिल रहा समय तो शाम को इन योगासन का करें अभ्यास