India

अब गूगल देगा ऑटो रिक्शा से मेट्रो तक की जानकारी

Deepak Kumawat

डेस्क न्यूज़ – भारत में अधिकतर वाहन चालकों को रास्ता बताने वाला गूगल मैप अब ऑटो से लेकर मेट्रो तक के पब्लिक ट्रांसपोर्ट की भी जानकारी देगा। कंपनी ने गूगल मैप की लॉन्चिंग के 15 साल पूरे होने के मौके पर कई नए फीचर लॉन्च किए हैं। इसमें यूजर को किसी स्थान पर जाने के लिए उपलब्ध सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट की जानकारी एक साथ मिल जाएगी।

गूगल ने बताया कि एंड्रॉयड के लिए गूगल मैप पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट टैब अब ऑटो रिक्शा से लेकर सभी तरह के सार्वजनिक परिवहन की जानकारी ले सकेंगे। साथ ही यूजर्स को यह भी जानकारी मिलेगी कि सफर में कितना समय लगेगा और किस स्टेशन पर ऑटो रिक्शा मिल सकता है।

अभी यह सुविधा दिल्ली और बंगलूरू में उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही इसे पूरे देश मेें लागू कर दिया जाएगा। इसके अलावा अगले महीने मार्च में गूगल मैप पर और भी नए फीचर जोड़े जाएंगे। इसके तहत यूजर्स यह भी देख पाएंगे कि जिस सब-वे कार में कार लेकर जा रहे हैं, उसमें कितनी भीड़ है। इसके अलावा तापमान की भी जानकारी मिल सकेगी।

यूजर्स को मिलेंगे 4 और नए टैब

कंपनी ने एप में बदलाव करते हुए 4 और टैब जारी किए हैं। इसमें एक्सप्लोर टैब से यूजर्स अपनी लोकेशन व आसपास की खास जगहों को देख सकते हैं। सेव्ड टैब में आपके द्वारा सेव किए गए लोकेशन की जानकारी मिलेगी। कंट्रीब्यूट टैब की मदद से किसी स्थान की जानकारी और तस्वीरें डाल सकते हैं, जबकि अपडेट्स टैब आपको आसपास की ट्रेंडिंग जगहों की जानकारी देगा।

लंबे समय प्रदूषित हवा में रहने से टाईप 2 मधुमेह का खतरा

Assam News: अमित शाह के "फर्जी वीडियो" मामले में असम कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार: हिमंत सरमा

Karnataka News: '2800 अश्लील वीडियो, कई में प्रज्‍वल की आवाज', सेक्स स्कैंडल में फंसा देवेगौड़ा परिवार

क्या आप जानते हैं सड़क के किनारे लगे Yellow Blinkers की कीमत, जानकर उड़ जाएंगे होश

अगर योगा करने का सुबह नहीं मिल रहा समय तो शाम को इन योगासन का करें अभ्यास