India

‘भुज’का फर्स्ट लुक : लोगों ने नेपोटिज्म के नाम पर लगाई लताड़

ChandraVeer Singh

मुंबई. अजय देवगन, सोनाक्षी की बहुचर्चित फिल्म 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' से सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक जारी किया जा चुका है। इस फिल्म का अजय के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन, अब इस पर खतरे के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं। दरअसल, मूवी में सोनाक्षी के काम करने के बारे में लोगों को नहीं पता था, अब जैसे ही उनका फिल्म से फर्स्ट लुक सामने आया है तो नेपोटिज्म के नाम पर एक्ट्रेस को सोशल मीडिया यूजर्स खरी-खोटी सुना रहे हैं। साथ ही वो फिल्म को ब्वॉयकॉट करने की भी बात कह रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on

ऐसा है एक्ट्रेस सोनाक्षी का लुक

'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' से जारी किए गए सोनाक्षी के फर्स्ट लुक की अगर बात की जाए तो वो इसमें दमदार लुक में नजर आ रही हैं। इसमें वो एक बंजारन के लुक में नजर आ रही हैं, साथ ही गुस्से से आंखे तरेरती दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस का लुक काफी अटरेक्टिव है, जो कि दर्शकों को अपनी ओर खींचने का काम कर रहा है। इसमें वो सुंदरबेन जेठा मधारपर्या के रोल में हैं। ये एक ऐसी बहादुर समाजसेविका थीं, जिसने 299 महिलाओं के साथ भारतीय सेना का साथ दिया था। महिलाओं की इसी फौज ने सेना के लिए रनवे तैयार किया था। फिल्म में एमी विर्क और शरद केलकर भी अहम भूमिका में हैं। अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' एक वॉर ऐक्शन फिल्म है, जो कि सच्ची कहानी पर बेस्ड है।

Like and Follow us on :

लंबे समय प्रदूषित हवा में रहने से टाईप 2 मधुमेह का खतरा

Assam News: अमित शाह के "फर्जी वीडियो" मामले में असम कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार: हिमंत सरमा

Karnataka News: '2800 अश्लील वीडियो, कई में प्रज्‍वल की आवाज', सेक्स स्कैंडल में फंसा देवेगौड़ा परिवार

क्या आप जानते हैं सड़क के किनारे लगे Yellow Blinkers की कीमत, जानकर उड़ जाएंगे होश

अगर योगा करने का सुबह नहीं मिल रहा समय तो शाम को इन योगासन का करें अभ्यास