India

UP Assembly Election 2022: प्रियंका गाँधी की महिला वोटर्स पर नज़र, सरकार बनने पर आशा वर्कर्स को 10 हजार रुपए का मानदेय देने का किया वादा

Ishika Jain

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देने का ऐलान करने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक और बड़ा ऐलान किया है। प्रियंका गांधी ने इस बार आशा और आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के लिए एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अगर 2022 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती है तो आशा और आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को 10 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।

आशा कार्यकर्ताओं के हित में प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट

प्रियंका गांधी ने बुधवार को ट्वीट कर लिखा की, "कांग्रेस पार्टी आशा बहनों के अधिकारों और सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध है और सरकार बनने पर आशा बहनों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 10,000 रुपये प्रति माह मानदेय देगी। आशा बहनों पर यूपी सरकार द्वारा किया गया एक-एक वार उनके द्वारा किये गए कार्यों का अपमान है। मेरी आशा बहनों ने कोरोना में अन्य अवसरों पर लगन से अपनी सेवाएं दी हैं और मानदेय उनका अधिकार है। उनकी बात सुनना सरकार का कर्तव्य है। आशा बहनें सम्मान की पात्र हैं और मैं इस लड़ाई में उनके साथ हूं।" बता दें कि शाहजहांपुर में मुख्यमंत्री से मिलने जा रही आशा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया था और आरोप है कि उनके साथ मारपीट भी की गई।

गौशालाओं की दुर्दशा पर भी किया था ट्वीट

इससे पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर गौशालाओं की दुर्दशा पर भी सवाल उठाया था। उन्होंने ट्वीट किया- मुख्यमंत्री आज ब्रज क्षेत्र में जा रहे हैं। ब्रज ने पूरी दुनिया को गायों की सेवा के लिए प्रेरित किया। आशा है कि वे गौशालाओं की दुर्दशा के बारे में कुछ करेंगे। पिछले 5 वर्षों से यूपी की अधिकांश गौशालाओं का यही हाल है। गोशालाओं की बदहाली के बावजूद सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।'

Image Credit: Amar Ujala

महिला वोटर्स पर है प्रियंका की नजर

आपको बता दें कि इससे पहले प्रियंका गांधी ने ऐलान किया था कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देगी। उसके बाद उन्होंने 12वीं और ग्रेजुएट पास छात्राओं के लिए भी बड़े ऐलान किए थे। प्रियंका गांधी ने कहा है कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और ग्रेजुएट लड़कियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी। जानकारों के मुताबिक प्रियंका आधी आबादी के साथ-साथ युवा महिला वोटरों को भी लुभाने में लगी हैं। इसी क्रम में अब वह आशा कार्यकर्ताओं को लुभाने में लगी हुई हैं। चुनाव में महिलाओं को मूक मतदाता माना जाता है और बिहार में नीतीश कुमार ने महिलाओं को साधकर सत्ता हासिल करके साबित कर दिया है कि वे कितने महत्वपूर्ण वोटबैंक हैं।

Zeenat Aman ने जानवरों पर हो रहें अत्याचार को लेकर जताया दुख, को-एक्टर्स से की यह अपील

संविधान में मुसलमानों को क्यों नहीं मिला आरक्षण, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

कौन है कांग्रेस के चाणक्य, जो अमेठी में स्मृति ईरानी को देंगे टक्कर

क्या आपको भी किसी चीज को छूने से लगता है करंट, तो जान लें वजह

World Press Freedom Day - क्यों मनाया जाता है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस? क्यों है ये इतना खास