India

मैदानी इलाको में सर्दी ने तोडा रिकॉर्ड, चुरू में पारा मानइस 0.6 डिग्री

savan meena

न्यूज – राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जहां एक तरफ लोगों पर सर्दी का सितम है तो वहीं दूसरी तरफ लगातार तापमान में भारी गिरावट हो रही है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार की सुबह दिल्ली के लोधी रोड पर पारा गिरकर 1.7 डिग्री सेल्सियर पर आ पहुंचा।

वहीं, सफदरजंग एन्क्लेव में 2.4, पालम में 3.1 औरआया नगर में तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही, विजिबलिटी महज 150 मीटर तक रह गई।

 इससे पहले, शुक्रवार को राजधानी की सुबह शिमला से भी ठंडी रही। कई इलाकों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया। आयानगर में तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा।लोग इसठंड का सामना करने के लिए आग जला रहे हैं।मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री रहा है।

आयानगर में न्यूनतम तापमान सबसे कम 3.6 डिग्री रहा, जो शुक्रवार को शिमला में दर्ज न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री से भी नीचे है। लंबे समय से चल रही बर्फीली हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान में यह गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली केलोधी रोड में बेसहारालोगों ने रात में सोने के लिए नाइट शेल्टर का सहारा लिया।

दिल्ली वालों को फिलहाल रविवार तक ठंड का कहर झेलना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार और रविवार को भी न्यूनतम तापमान चार डिग्री के पास बना रह सकता है। इस वजह से सुबह के समय शीतलहर चलेंगी। इसके बाद सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ की वजह से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। नतीजन आगामी सोमवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी होगी और गुरुवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

संविधान में मुसलमानों को क्यों नहीं मिला आरक्षण, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

कौन है कांग्रेस के चाणक्य, जो अमेठी में स्मृति ईरानी को देंगे टक्कर

क्या आपको भी किसी चीज को छूने से लगता है करंट, तो जान लें वजह

World Press Freedom Day - क्यों मनाया जाता है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस? क्यों है ये इतना खास

आज ही के दिन शुरू हुआ कारगिल युद्ध, 68 दिनों के जंग में सैकड़ों जवान हुए शहीद