international news

दो जुड़वा बहनों ने बनाया सबसे ज्यादा उम्र का वर्ल्ड रेकॉर्ड, जानिए क्या है इनकी उम्र

Manish meena

जापान की दो जुड़वां बहनों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. हालांकि इसके लिए उन्हें कोई कमाल का काम नहीं करना पड़ा। इन बहनों की उम्र 107 साल है और यही इनकी उपलब्धि है. उन्हें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा दुनिया में सबसे उम्रदराज जीवित जुड़वां होने के लिए प्रमाणित किया गया है। जापान के वृद्ध दिवस के दिन सोमवार को इस रिकॉर्ड की घोषणा की गई। जापान बुजुर्गों के सम्मान में 'वृद्ध दिवस' मनाता है और इस दिन राष्ट्रीय अवकाश होता है।

परिवार में 11 भाई-बहनों में तीसरा-चौथा स्थान

उमेनो सुमियामा और कौमे कोडामा का जन्म 5 नवंबर, 1913 को पश्चिमी जापान के शोदोशिमा द्वीप पर हुआ था। वह 11 भाई-बहनों में तीसरी और चौथी थी। प्राइमरी स्कूल के बाद दोनों अलग हो गई। कोडामा ने जापान के क्यूशू के दक्षिणी द्वीप पर ओइता में एक नौकरानी के रूप में काम करना शुरू किया। यहीं पर उनकी शादी हुई थी, जबकि दूसरी बहन सुमियामा उसी स्थान पर रहीं और अपने परिवार को यहीं बसाया।

दोनों की उम्र 107 साल 300 दिन

दोनों बहनों को अपने मुश्किल दिन याद आ गए। उन्होंने कहा कि बच्चपन में जापान में कई बच्चों के प्रति पूर्वाग्रहों के कारण उन्हें कई बार परेशान किया गया था। दोनों बहनें दशकों से अपने-अपने जीवन में व्यस्त हैं। 70 साल की उम्र तक दोनों की मुलाकात बहुत ही कम हुई थी। इसके बाद उन्होंने तीर्थयात्रा शुरू की और एक बार फिर साथ आ गए। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स लिमिटेड ने एक बयान में कहा कि सुमियामा और कोडामा 1 सितंबर तक 107 साल 300 दिन के थी।

क्या था पुराना रिकॉर्ड

बयान में कहा गया है कि दोनों बहनों ने किन नारिता और जिन कानी के 107 साल और 175 दिनों के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा। जापान दुनिया का सबसे तेजी से बूढ़ा होने वाला देश है। स्वास्थ्य और कल्याण मंत्रालय के अनुसार, 125 मिलियन लोगों के देश में, 29 प्रतिशत जनसंख्या 65 वर्ष या उससे अधिक आयु की है। करीब 86,519 लोग 100 साल से ऊपर के हैं, जिनमें से आधे इस साल 100 साल के हो गए हैं।

Lok Sabha Election 2024 3rd Phase Voting: 11 राज्यों की 93 सीटों पर चल रहा मतदान, पीएम मोदी ने डाला वोट

Rahul Statement: राहुल गांधी पर कानूनी कार्रवाई की मांग, 200 वाइस चांसलरों और शिक्षाविदों ने लिखी खुली चिट्ठी

हीरामंडी में दमदार अभिनय के बाद Jason Shah आलिया के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन

Poonch Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पूंछ में आतंकी हमला, खरगे और राहुल गांधी ने जताया दुख

ED ने आलमगीर आलम के करीबी पर कसा शिकंजा, करोड़ों रुपये बरामद