international news

रिचर्ड ब्रैनसन ने तोड़ा दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति का सपना, भड़के जेफ बेजोस ने कही ये बात

Vineet Choudhary

डेस्क न्यूज़- दुनिया के दिग्गज अरबपति रिचर्ड ब्रैनसन ने 70 साल की उम्र में अंतरिक्ष की यात्रा कर इतिहास रच दिया है। वर्जिन गेलेक्टिक के मालिक ब्रैनसन अंतरिक्ष में यात्रा करने वाले दुनिया के पहले अरबपति हैं। इतना ही नहीं रिचर्ड ने इतनी उम्र में अंतरिक्ष में यात्रा कर कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके साथ ही रिचर्ड ने दुनिया के सबसे अमीर अरबपति जेफ बेजोस के पहले अंतरिक्ष में जाने के सपने को तोड़ा है, जिससे उनकी कंपनी ब्लू ओरिजिन भड़क गई है।

Photo | indianexpress
Photo | indianexpress

रिचर्ड ब्रैनसन ने बताया अंतरिक्ष का अनुभव

रिचर्ड ब्रैनसन के पृथ्वी पर लौटने पर उनकी पत्नी और बच्चों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। रिचर्ड के मुताबिक अंतरिक्ष में जाना उनका बचपन का सपना था। ब्रैनसन और उनके साथी पांच अन्य वर्जिन गेलेक्टिक क्रू वीएसएस यूनिटी वाहन से 280,000 फीट की ऊंचाई पर चढ़े। पृथ्वी पर लौटने के बाद रिचर्ड ने कहा, 'हर बच्चे की तरह मैंने भी अंतरिक्ष में यात्रा करने के अवसर का सपना देखा था। लेकिन अंतरिक्ष से पृथ्वी कैसी दिखती है, इसके लिए कोई भी आपको तैयार नहीं कर सकता। सब कुछ पूरी तरह से जादुई था।'

ब्रैनसन ट्वीट की तस्वीर

रिचर्ड ने इस यात्रा के दौरान विमान से ली गई एक तस्वीर को ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- 'अंतरिक्ष युग की नई सुबह में आपका स्वागत है।' दुनिया के सबसे अमीर अरबपति जेफ बेजोस पहले अंतरिक्ष की यात्रा करना चाहते थे, लेकिन रिचर्ड ब्रैनसन ने इसे जीत लिया। जेफ बेजोस भी 20 जुलाई को अंतरिक्ष की यात्रा करने जा रहे हैं। इसी बीच जेफ बेजोस का सपना टूट जाने के बाद उनकी कंपनी ब्‍लू ओरिजिन रिचर्ड ब्रैनसन पर भड़क उठी है।

जेफ बेजोस ने क्या कहा?

जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन ने कहा कि रिचर्ड ब्रैनसन तकनीकी रूप से अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले अरबपति नहीं हैं। इसने कहा कि वर्जिन गैलेक्टिक के स्‍पेस प्‍लेन की उड़ान को 'अंतरिक्ष उड़ान' नहीं माना जाना चाहिए क्योंकि यह कारमेन लाइन को पार नहीं करेगी। दरअसल, ब्रैनसन ने न्यू मैक्सिको के रेगिस्तान से पृथ्वी के ऊपर 89 किमी की दूरी तय की। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का मानना​है कि अंतरिक्ष की शुरुआत पृथ्वी से 80 किमी ऊपर से होती है।

100 किमी उपर जाएगा न्यू शेफर्ड

दूसरी ओर, ब्लू ओरिजिन का दावा है कि यह अंतरिक्ष की वास्तविक सीमा रेखा की यात्रा नहीं है। ब्रैनसन के विपरीत, जेफ बेजोस का अंतरिक्ष यान न्यू शेफर्ड पृथ्वी से 100 किमी की ऊंचाई पर जाएगा। ब्लू ओरिजिन का दावा है कि ज्यादातर लोगों का मानना ​​है कि अंतरिक्ष की शुरुआत 100 किमी की ऊंचाई से होती है। इसने कहा कि न्यू शेफर्ड रॉकेट को कारमेन लाइन से ऊपर जाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

Like and Follow us on :

उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषड़ आग से 3 की मौत, CM धामी ने किया निरीक्षण

Adhyayan Suman ने याद किये स्ट्रगल के दिन, 'पेंटहाउस एक लग्जरी जेल की तरह लगता था'

Big News: राहुल गांधी की इंटरनेशनल बेइज्जती, जिस गैरी कास्परोव को बताया फेवरिट चेस प्लेयर, उन्हीं ने कहा – 'पहले रायबरेली जीत के दिखाओ'

Fake Video: अमित शाह फर्जी वीडियो केस में अब अरुण रेड्डी गिरफ्तार, चलाता है ‘स्पिरिट ऑफ कांग्रेस’ नाम से हैंडल

Zeenat Aman ने जानवरों पर हो रहें अत्याचार को लेकर जताया दुख, को-एक्टर्स से की यह अपील