Law

गाने के जरिए कोरोना से लड़ने के लिए लोगों को जागरूक कर रही है पुलिस

savan meena

न्यूज – कोरोना वायरस के चलते जहां एक और पूरे देश में अफवाहों का दौर है वही कोरोना और उनसे निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन दिन रात मेहनत कर रहे है कोरोना से लोगों को जागरूक करने के लिए प्रशासन तो काम कर ही रहा है लेकिन इसमें पुलिस भी बढ़-चढ़कर उसका सहयोग कर रही है।

पंजाब पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है जिसमें पंजाब पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह जमे जमाए गायक लग रहे हैं। होशियारपुर के थाना गढशंकर के बलविंदर सिंह लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

इस समय कई जगहों पर पुलिस सामाजिक भावना से काम कर रही है। पंजाब पुलिस का यह वीडियो उनके सीनियर अधिकारी अनिल भनोट से सोशल मीडिया पर आया है। ऐसा कम ही होता है जब सीनियर अधिकारी अपने से नीचले पदों पर कार्यरत अधिकारियों की तारीफ़ करता है। उसका नाम आगे बढ़ाता है।

पंजाब पुलिस गाने के ज़रिये  लोगों को जागरूक कर रही है और संदेश दिया जा रहा है कि लोग घरों में रहे। खाना राशन की चिंता ना करें, उनके घरों तक राशन पहुँचाना हमारी ज़िम्मेदारी है। हम लड़ेंगे और जीतेंगे,

आपको बता दे कि पंजाब में अब तक कोरोना वायरस के 130 पॉजिटिव केस आये है जिनमें 18 लोगों की मौत हो गई जबकि अभी भी 102 केस एक्टिव है, पंजाब के होशियार पुर में 7 कोरोना पॉजिटिव है।

Zeenat Aman ने जानवरों पर हो रहें अत्याचार को लेकर जताया दुख, को-एक्टर्स से की यह अपील

संविधान में मुसलमानों को क्यों नहीं मिला आरक्षण, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

कौन है कांग्रेस के चाणक्य, जो अमेठी में स्मृति ईरानी को देंगे टक्कर

क्या आपको भी किसी चीज को छूने से लगता है करंट, तो जान लें वजह

World Press Freedom Day - क्यों मनाया जाता है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस? क्यों है ये इतना खास