<div class="paragraphs"><p>प्रियंका गांधी के साथ गैंगस्टर अमर दुबे की सास</p></div>

प्रियंका गांधी के साथ गैंगस्टर अमर दुबे की सास

 

From- PTI

Nation

UP ELECTION 2022: एनकाउंटर में मारे गए अमर दुबे की सास और मुनव्वर राणा की बेटी को कांग्रेस ने दिया टिकट

Lokendra Singh Sainger

उत्तरप्रदेश में चुनावी माहौल गरमा रहा है, उत्तरप्रदेश में 10 फरवरी से सात चरणों में चुनाव होने है। प्रत्येक राजनीतिक दल जीताऊ उम्मीदवार खोजकर टिकट वितरण कर रहा है। सभी पार्टियां अपना जोर लगा रही है।

कानपुर एंनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे का भतीजा है अमर दुबे‚ वो भी एंनकाउंटर में मारा गया था

कानपुर के बिकरू शूटआउट में आठ पुलिसवालों की जान लेने वाले गैंगस्टर विकास दुबे का भतीजा है अमर दुबे। अमर दुबे विकास का भतीजा ही नहीं बल्कि सबसे तेज शूटर भी था। अमर दुबे व खुशी की शादी की दावत के दो दिन बाद ही 2 जुलाई को विकास दुबे ने अपने गांव में खाकी पर कहर बरपाया था।

दरअसल, विकास दुबे के भतीजे और अमर दुबे की शादी खुशी के साथ 29 जून को हुई थी, लेकिन तब उस शादी में ज्यादा लोग शामिल नहीं हुए थे। दूसरे दिन यानी 30 जून को विकास दुबे ने सभी यार-दोस्तों के लिए खास पार्टी का इंतजाम किया था। शादी के दोनों कार्यक्रम विकास दुबे के घर पर ही आयोजित किए गए थे।

कांग्रेस ने उत्तरप्रदेश में 6 उम्मीदवारों की सूची जारी की है, इस लिस्ट में कांग्रेस आलाकमान ने चौकाने वाले नामों की घोषणा की है। सबसे बड़ा चौकाने वाला नाम विकास दुबे कांड में मारा गया अमर दुबे की पत्नी खुशी देवी की मां गायत्री तिवारी का है। कांग्रेस ने गायत्री तिवारी को कानपुर की कल्याण पुर सीट से टिकट दिया है।

उरूषा राणा

इसके साथ ही कांग्रेस आलाकमान ने मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी उरूषा राणा को टिकट दिया है। उरुषा राणा को लखनऊ की पूर्वा सीट से टिकट दिया है।

आज ही के दिन शुरू हुआ कारगिल युद्ध, 68 दिनों के जंग में सैकड़ों जवान हुए शहीद

CAA: 'इसी माह से मिलने लगेगी नागरिकता', चुनाव के बीच CAA को लेकर अमित शाह का बड़ा ऐलान

Lucknow News: पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह सहित सपा के कई बड़े नेता भाजपा में शामिल

खरगे ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- "आपमें एक तरह की चिंता और बेचैनी है"

इस आसन से छूमंतर हो जाएगा स्ट्रेस, करें रूटीन में शामिल