ISRO ने रचा इतिहास, भारत का हुआ चाँद Image Credit - Since Independence
राष्ट्रीय

Chandrayaan-3 Landing: ISRO ने रचा इतिहास, भारत का हुआ चाँद; पीएम मोदी ने दी देशवासियों को बधाई

Mohit Chauhan

Chandrayaan-3 Landing: भारत ने अंतरिक्ष इतिहास में अपना परचम लहरा दिया है। 24 अगस्त 2023 की यह तारीख भारत के सुनहरे इतिहास में दर्ज हो गई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का चंद्रयान-3 मिशन सफल हो गया है।

चंद्रयान 3 विक्रम लैंडर चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतर गया है। भारत अब चंद्रयान के साथ चंद्रमा पर सुरक्षित पहुंचने वाला चौथा देश बन गया है।

देशवासियों के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है हम सभी लोगों इस पर गर्व है। मिशन चंद्रयान-3 के भारत की ओर अतिरिक्त कदम बढ़ने से दुनिया भर में खुशी का माहौल है।

आप लोग चंद्रयान-3 की शानदार उपलब्धि पर अपने साथी नागरिकों को बधाई दे सकते हैं और इस मिशन में लगे 18000 इसरो वैज्ञानिक को उनकी निरंतर सफलता की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

अब बच्चे नर्सरी की कविताओं में केवल 'चंदा मामा' का उल्लेख नहीं करेंगे। वह अब चंद्रमा को देख सकते हैं और सितारों तक पहुंचने की भी आकांक्षा कर सकते हैं। बच्चों की कविता 'चंदा मामा दूर के' अब झूठी सी लगने लगी है।

चंद्रयान 3 की सफलता पर बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने चंद्रयान 3 की सफलता पर कहा, "जब हम अपनी आखों के सामने इतिहास बनते देखते हैं, जीवन धन्य हो जाता है। भारत चंद्रमा के उस दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा है, जहां आजतक दुनिया का कोई देश नहीं पहुंचा है" चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर पीएम मोदी ने देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह समय गर्व का है।

Diabetes से हो सकता है अंधापन, इस बात का रखें ख्याल

बीफ या एनिमल फैट का करते है सेवन, तो सकती है यह गंभीर बीमारियां

Jammu & Kashmir Assembly Elections 2024: कश्मीर में संपन्न हुआ मतदान, 59 प्रतिशत पड़े वोट

Vastu के अनुसार लगाएं शीशा, चमक जाएगी किस्मत

Tiger Parks: भारत के 8 फेमस पार्क,जहां आप कर सकते है टाइगर का दीदार