राष्ट्रीय

Weather Update : 15 दिन सुस्त रहने के बाद मानसून फिर हुआ एक्टिव, अगले 24 घंटों में देश के इन हिस्सो में होगी बारिश 

savan meena

Weather Update : करीब 15 दिनों से सुस्त मानसून फिर सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की थी कि गुरुवार से बंगाल की खाड़ी से मानसूनी हवा धीरे-धीरे देश के पूर्वी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में पहुंच जाएगी। इससे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में हल्की से भारी बारिश की संभावना है।

इसको लेकर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश और मुंबई के कुछ हिस्सों में गुरुवार को बारिश हुई। अगले दो दिनों तक मुंबई में भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। नागपुर में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया, कहीं-कहीं पानी घरों में घुस गया।

दिल्ली की जनता को मानसून का इंतजार

Weather Update : दिल्ली की जनता आज भी मानसून का इंतजार कर रही है, यहां जुलाई में मई की तरह गर्मी पड़ रही है। गुरुवार को यहां का न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि देर रात यहां हल्की बारिश हुई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों से पता चलता है कि सुबह 8.05 बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 151 यानी मध्यम स्तर पर था।

15 साल में सबसे अधिक देरी से पहुंचा मानसून

पिछले 15 साल में इस बार देरी से दिल्ली पहुंचेगा मानसून। इससे पहले 2006 में मानसून 9 जुलाई को दिल्ली पहुंचा था। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की थी कि 10 जुलाई के आसपास, मानसून पश्चिमी यूपी, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ और हिस्सों के साथ दिल्ली में आगे बढ़ सकता है।

इससे देश के मध्य और उत्तर पश्चिमी इलाकों में बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में मानसून 2012 में 7 जुलाई और 2006 में 9 जुलाई को आया था। 2002 में पहली मॉनसून बारिश 19 जुलाई को हुई थी। 1987 में, यह 26 जुलाई को देर से आया।

8 जुलाई तक पूरे देश में छा जाता है मानसून

30 जून तक पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों को छोड़कर मानसून पूरे देश में फैल चुका है। अभी यह बाड़मेर, भीलवाड़ा, धौलपुर, अलीगढ़, मेरठ, अंबाला और अमृतसर में अटका हुआ है। आमतौर पर 8 जुलाई तक मानसून पूरे देश में छा जाता है।

Like and Follow us on :

Cannes 2024: Kiara Advani ने व्हाइट स्लिट गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर

AAP News: नवीन जयहिंद का दावा- "स्वाति मालीवाल की जान को खतरा... साजिश के तहत हुआ CM के घर हमला"