NCRB की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, अपराध में आई कमी; लेकिन महिलाओं और माइनर के साथ क्राइम की घटनाएं बढ़ी 
राष्ट्रीय

NCRB की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, अपराध में आई कमी; लेकिन महिलाओं और माइनर के साथ क्राइम की घटनाएं बढ़ी

Madhuri Sonkar

देश में लगातार होने वाले अपराध में कमी आई है, लेकिन फिर भी बच्चों और महिलाओं के साथ वारदात की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है।

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की ओर से 2022 की रिपोर्ट से सामने आई हैं। 2022 में कुल 58,24,956 केस दर्ज किए गए। जोकि 2021 के 60,96,310 की तुलना में 4.5% कम हैं।

अपराध के मामले में इंदौर 5वें नबंर पर

आज हम आपको बताने जा रहे है। देश के ऐसे एक राज्य के बार में जो स्वच्छता के मामले में पहले नबंर पर बना हुआ है, लेकिन NCRB के रिपोर्ट के मुताबिक बच्चों से अपराध के मामले में चौथे नबंर पर बना हुआ है। जी हां हम बात कर रहे हैं इंदौर की।

जो महिलाओं से अपराध के मामले में 5वें, हत्या और लूट के मामले में 13वें नबंर पर बना हुआ है। वहीं मध्य प्रदेश में पेश हुआ आंकड़े के मुताबिक कुल 4,88,966 अपराधिक मामले दर्ज किए गए है।

जो 2021 की तुलना में 13,048 अधिक हैं। अपराधों के मामले में मध्यप्रदेश चौथे पायदान पर है। NCRB के रिपोर्ट के अनुसार देश में खुदकुशी करने वालों की संख्या बढ़ी है।

आपको बता दें कि कोरोना के बाद 2021 के मुकाबले 2022 में अचानक होने वाली मौतें 11.6% बढ़ गई हैं। 2022 में इस तरह 56,653 लोगों की मौत हुई। इसमें 32,410 दिल का दौरा पड़ने से, जबकि 24,243 मौतें दूसरे कारणों से हुईं।

इस तरह से जान गंवाने वालों में सबसे ज्यादा 45 से 60 आयु वर्ग की संख्या (19,456 मौतें) थी। ये रिपोर्ट 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ केंद्रीय एजेंसियों से एकत्र किए गए। जोकि आंकड़ों पर आधारित है। रिपोर्ट से ये खुलासा हुआ है कि देश में अपराध में इजाफा हुआ है।

अपराध के मामल में राजस्थान पहले नबंर पर

महिलाओं से अपराध के मामले में राजस्थान अव्वल नबंर पर है। एक आकड़े के अनुसार देश में महिलाओं से हर घंटे 51 अपराध हो रहे हैं। 2022 में ऐसे 4.45 लाख केस दर्ज हुए।

ये 2021 से 4% ज्यादा हैं। 31% अपराध में पति या रिश्तेदार शामिल था। 19.2% अपहरण व 7% दुष्कर्म के मामले शामिल है। अब तक कुल 31,516 दुष्कर्म के मामलों में से 5399 के साथ राजस्थान पहले नंबर पर है।

फिर यूपी 3690 और मध्य प्रदेश में 3029 अपराधिक मामले दर्ज है। वहीं MP में एक साल के अंदर 2092 आपराधिक मामले महिलाओं के साथ सामने आए है। साथ ही 2022 में 32765 अपराध दर्ज किए गए। जबकि 2021 में 30673 मामले सामने आए थे।

बुजुर्गों से अपराध के मामले बढ़े

अगर बात की जाए बुजुर्गों से अपराध की तो इसमे 9.3% बढ़ोत्तरी हुई है। 2022 के आंकड़े के मुताबिक मध्य प्रदेश में बुजुर्गों से अपराध के 28,545 केस आए। ये 2021 की तुलना में 9.3% ज्यादा हैं।

2022 में दर्ज हुए अधिकांश मामले (27.3%) जख्मी करने के, चोरी (13.8%) और जालसाजी व धोखाधड़ी (11.2%) से संबंधित हैं।

MP में कुल 2022 में 6,187 केस दर्ज किए गए, जो देश में सबसे अधिक थे। जोकि 2021 के मुकाबले 914 केस ज्यादा दर्ज किए गए है।

वहीं बात की जाये देश की राजधानी दिल्ली की तो यहां पर महिलाओं से अपराध 12.3% बढ़े हैं। महिलाओं से अपराध के 14,158 केस दर्ज किए गए है।

यह किसी भी अन्य महानगर की तुलना में सबसे अधिक हैं। इसके बाद मुंबई में 6,176 और बेंगलुरू में 3,924 मामले दर्ज किये गए है।

मध्य प्रदेश की राजधानी इंदौर में महिलाओं के साथ भी लगातार अपराध बढ़ते हुए नजर आ रहे है। 2021 के मुकाबले 2022 में 1809 मामले दर्ज किये गए है।

देश में 13 हजार लोगों ने खुदकुशी कर के अपनी जान दे दी है। महाराष्ट्रा में 378 खुदकुशी के मामले सामने आए है।

इसी के साथ ये महाराष्ट्रा पहले नबंर पर बना हुआ है। दूसरे पर मध्य प्रदेश 277 व तीसरे पर झारखंड है जहां 174 लोगों ने खुदकुशी की है।

Diabetes से हो सकता है अंधापन, इस बात का रखें ख्याल

बीफ या एनिमल फैट का करते है सेवन, तो सकती है यह गंभीर बीमारियां

Jammu & Kashmir Assembly Elections 2024: कश्मीर में संपन्न हुआ मतदान, 59 प्रतिशत पड़े वोट

Vastu के अनुसार लगाएं शीशा, चमक जाएगी किस्मत

Tiger Parks: भारत के 8 फेमस पार्क,जहां आप कर सकते है टाइगर का दीदार