राष्ट्रीय

Pramila Jayapal: US में भारतीय मूल की सांसद को धमकी; कहा- लौट जाओ अपने देश

Kunal Bhatnagar

अमेरिका में भारतीयों के प्रति नफरत बढ़ती जा रही है। आम लोगों को धमकी देने के बाद अब भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल को फोन पर धमकी दी गई है। एक शख्स ने उन्हें गाली देते हुए भारत लौटने की चेतावनी दी।

धमकी भरे पांच ऑडियो मैसेज किए शेयर

चेन्नई में जन्मी सांसद प्रमिला जयपाल ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर पांच धमकी भरे ऑडियो मैसेज शेयर किए। इन संदेशों के उन हिस्सों को संपादित किया गया है, जिनमें अश्लील और अपमानजनक शब्द बनाए गए हैं।

इस धमकी भरे संदेश में एक व्यक्ति को गंभीर परिणाम भुगतने और अपने मूल भारत वापस जाने की धमकी देते हुए सुना जा सकता है।

55 वर्षीय जयपाल अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में सिएटल का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी सांसद हैं।

नस्लवाद और लिंगवादी रखने वालों पर दिया बयान

प्रमिला जयपाल ने एक ट्वीट में स्पष्ट किया कि उन्होंने धमकी भरे संदेशों को सार्वजनिक करना क्यों उचित समझा। उन्होंने कहा कि राजनेता अक्सर अपने सुरक्षा खतरों को उजागर नहीं करते हैं। लेकिन हम हिंसा को सामान्य के रूप में स्वीकार नहीं कर सकते। हम उस नस्लवाद और लिंगवाद को भी स्वीकार नहीं कर सकते जो इस हिंसा के मूल में है और इसे कायम रखता है।

पहले भी मिली थी धमकी

इससे पहले गर्मियों में सिएटल में विधायक के आवास के बाहर एक शख्स ने पिस्टल दिखायी थी। पुलिस ने उस व्यक्ति की पहचान ब्रेट फोर्सेल के रूप में की, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।

तीसरा मामला

यह धमकी का मामला भारतीय मूल के अमेरिकियों के प्रति अमेरिकी समुदाय की बढ़ती नफरत को दर्शाता है।

इसी महीने 1 सितंबर को एक भारतीय मूल के शख्स को नफरत का शिकार बनाते हुए गाली-गलौज की गई थी।

इससे पहले 26 अगस्त को टेक्सास में एक मैक्सिकन-अमेरिकी महिला ने एक भारतीय-अमेरिकी महिला पर सार्वजनिक रूप से हमला किया था।

Diabetes से हो सकता है अंधापन, इस बात का रखें ख्याल

बीफ या एनिमल फैट का करते है सेवन, तो सकती है यह गंभीर बीमारियां

Jammu & Kashmir Assembly Elections 2024: कश्मीर में संपन्न हुआ मतदान, 59 प्रतिशत पड़े वोट

Vastu के अनुसार लगाएं शीशा, चमक जाएगी किस्मत

Tiger Parks: भारत के 8 फेमस पार्क,जहां आप कर सकते है टाइगर का दीदार