<div class="paragraphs"><p>CM एन बीरेन सिंह ने श्री गोविंदा जी के मंदिर में पूजा-अर्चना की।</p></div>

CM एन बीरेन सिंह ने श्री गोविंदा जी के मंदिर में पूजा-अर्चना की।

 

image source - ANI

Election

Manipur Election 2022 News: विस. की 60 सीटों पर मतगणाना शुरू, शुरुआती रुझान में भाजपा और कांग्रेस 10-10 सीटों पर आगे चल रही

Jyoti Singh

Manipur Election 2022:- मणिपुर में 60 विधानसभा सीटों पर हुए चुनावों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है, प्रदेश में रुझान आने शुरू हो गए है। शुरुआती रुझान में भाजपा और कांग्रेस 10-10 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं दूसरी ओर एनपीपी 8 सीटों पर , एनपीएफ दो सीटों और अन्य दो सीटों पर आगे हैं। आज मणिपुर विधानसभा की 60 सीटों पर 265 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला किया जाएगा।

दो चरणों में कराएं गए चुनाव

बता दें कि मणिपुर में चुनाव दो चरणों में संपन्न करवाएं गए थे। यहां पहले चरण का मतदान 28 फरवरी और दूसरे चरण का मतदान 5 मार्च को हुए थे। समाचार संस्थाओं द्वारा किए गए एग्जिट पोल में मणिपुर में बीजेपी बहुमत में आती दिख रही है। बता दें कि राज्य में फिलहाल भाजपा की गठबंधन सरकार है।

मतगणना केंद्रों के आसपास लागू की गई धारा 144

बता दें कि मणिपुर में सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। यह मतगणना 12 केंद्रो पर की जा रही है। मणिपुर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना केंद्रों पर कोई गडबडी ना हो इसके लिए यहां काउंटिंग से पहले ही धारा 144 लागू कर दी गई है।

परिणाम से पहले CM एन बीरेन सिंह ने की पूजा-अर्चना

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने आज सुबह श्री गोविंदा जी मंदिर में पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान इनके साथ भाजपा नेता संबित पात्रा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री एन बीरेन ने कहा -प्रदेश में पिछले पांच साल में भाजपा की गठबंधन सरकार ने साथ मिलकर काम किया, प्रदेश में विकास हुआ है। इस साल भी भगवान से प्रार्थना है कि प्रदेश में बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनें।

कांग्रेस के पक्ष में जनता - कांग्रेस महासचिव

चुनावी परिणाम को लेकर कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने दावा किया है कि मणिपुर में जनता कांग्रेस को सरकार के रूप में चुनेगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही कांग्रेस अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर राज्य में सरकार बनाएगी।

भाजपा अध्यक्ष शारदा देवी ने किया जीत का दावा

मणिपुर में भाजपा अध्यक्ष ए शारदा देवी ने दावा किया है किया है कि प्रदेश में भाजपा की ही जीत होगी। उन्होंने बताया कि भाजपा ने मणिपुर में 60 में से लगभग 40 सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य रखा है।

संविधान में मुसलमानों को क्यों नहीं मिला आरक्षण, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

कौन है कांग्रेस के चाणक्य, जो अमेठी में स्मृति ईरानी को देंगे टक्कर

क्या आपको भी किसी चीज को छूने से लगता है करंट, तो जान लें वजह

World Press Freedom Day - क्यों मनाया जाता है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस? क्यों है ये इतना खास

आज ही के दिन शुरू हुआ कारगिल युद्ध, 68 दिनों के जंग में सैकड़ों जवान हुए शहीद