आचार्य प्रमोद कृष्णम को सताई सचिन पायलट
आचार्य प्रमोद कृष्णम को सताई सचिन पायलट 
राजनीति

चिंतन शिविर में आचार्य को सताई सचिन पायलट की चिंता, कांग्रेस आलाकमान के सामने कहा सचिन के साथ हुई नाइंसाफी

Deepak Kumawat

प्रियंका गांधी के करीबी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सचिन पायलट को लेकर बयान दिया है, आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा सचिन पायलट के साथ अन्याय किया गया है। कांग्रेस चिंतन शिविर में राजनीतिक समिति में आचार्य प्रमेद कृष्णम को आमंत्रित किया गया है।

2018 में जब विधानसभा चुनाव हुए तो प्रदेश अध्यक्षों को मुख्यमंत्री बनाया गया। अमरिंदर सिंह जब पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष थे तो उन्हें सीएम बनाया गया था। एमपी में कमलनाथ प्रदेश अध्यक्ष थे, उन्हें सीएम बनाया, छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया, उन्हें सीएम बनाया, लेकिन राजस्थान में उस समय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट थे लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया। सचिन पायलट के साथ कुछ नाइंसाफी हुई है। अब मुझे विश्वास है कि कांग्रेस नेतृत्व उनके साथ न्याय करेगा।
आचार्य प्रमोद कृष्णम

सोनिया गांधी ने किया देश और कांग्रेस के लिए जीवन कुर्बान

सोनिया गांधी ने कल अपने भाषण में बहुत कुछ स्पष्ट कर दिया है। भारत की राजनीति में सोनिया ने अपना आधा जीवन देश और कांग्रेस के लिए कुर्बान कर दिया। उन्होंने तीन बार पीएम पद का त्याग किया। सोनिया गांधी ने कल एक बड़ा इशारा किया है। सोनिया गांधी ने समझाया है चिंतन शिविर का मकसद है कि इसके बाद परिवर्तन होना ही है।

मंथन के बाद कांग्रेस में बदलाव
सोनिया गांधी के संदेश के सवाल पर आचार्य प्रमोद ने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ के बारे में टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। आप इंतजार कीजिए। सोनिया गांधी ने नेताओं को संकेत दिए हैं। उन्होंने नेताओं से त्याग करने की बात कहकर साफ मैसेज दे दिया है इसका असर भविष्य में देखने को मिलेगा। इसमें राजस्थान के नेता या राज्य के विशेषज्ञों की बात नहीं है, यह सभी को समझने की बात है। मंथन के बाद कांग्रेस में बदलाव का नियम है।

प्रमोद कृष्णम ने की पायलट की वकालत

आचार्य प्रमोद कृष्णम इससे पहले भी कई बार सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की वकालत करते हुए बयान दे चुके हैं। सीएम अशोक गहलोत ने भी चुप्पी साध रखी है। उनके ताजा बयान को भी इसी से जोड़ा जा रहा है।

Lok Sabha Election 2024 3rd Phase Voting: 11 राज्यों की 93 सीटों पर चल रहा मतदान, असम में 63.8 प्रतिशत हुआ मतदान

अगर आप भी करते हैं केले का सेवन तो जान ले फायदे और नुकसान

Alia Bhatt: मेट गाला 2024 में छाया आलिया देसी लुक, देखें Photos

Radhika Khera: शराब ऑफर करते, अश्लील हरकतें करते… राधिका खेड़ा के कांग्रेस नेताओं पर सनसनीखेज आरोप

Rahul Statement: राहुल गांधी पर कानूनी कार्रवाई की मांग, 200 वाइस चांसलरों और शिक्षाविदों ने लिखी खुली चिट्ठी