राजस्थान

Ajmer News: 4 बच्चों के साथ कुएं में कूद गई मां, चारों मासूमों की मौत; महिला को बचाया

Om Prakash Napit

अजमेर जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र में 5 अगस्त, शुक्रवार रात पारिवारिक कलह के चलते एक महिला ने अपने चार बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने समय रहते महिला को कुएं से जीवित निकाल लिया, लेकिन उसके चारों बच्चों को नहीं बचा सके। यह घटना गीगलपुरा गोला गांव की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना अधिकारी सुनीज टाडा ने शनिवार को बताया के गीगलपुरा गोला गांव में पारिवारिक कलह के चलते मतिया (32) नाम की एक महिला ने अपने चार मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। ग्रामीणों के सहयोग से महिला को तो कुएं से जीवित निकाल लिया गया, लेकिन उसके चारों बच्चों- कोमल (4 साल), रिंकू (3 साल), राजवीर (22 माह) और देवराज (एक माह) की जान नहीं बचाई जा सकी।

खेतीबाड़ी करता है महिला का पति

थाना अधिकारी टाडा ने बताया कि तीन बच्चों कोमल, रिंकू, राजवीर के शवों को शुक्रवार रात कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए पीसांगन अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। वहीं, एक माह के देवराज का शव शनिवार सुबह निकाला गया और उसे भी पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। उन्होंने बताया कि महिला का पति बोदूराम गुर्जर खेतीबाड़ी करता है। फिलहाल इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Cannes 2024: Kiara Advani ने व्हाइट स्लिट गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर

AAP News: नवीन जयहिंद का दावा- "स्वाति मालीवाल की जान को खतरा... साजिश के तहत हुआ CM के घर हमला"