राजस्थान

Priyanka Visit: बीजेपी बोली- राजस्थान में लूट-झूठ-फूट की सरकार चली, प्रियंका तारीफ में कसीदे गढ़ गईं

Om Prakash Napit

Priyanka Vadra Rajasthan Visit: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने दौसा के सिकराय में जनसभा कर प्रदेश की गहलोत सरकार की तारीफ में कसीदे गढ़ कर एक बार फिर लिखा हुआ भाषण सुनाया। इस पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए प्रियंका की जमकर खिंचाई की।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि प्रियंका बिना तथ्यों के डिजाइन बॉक्स की ओर से पकड़ाई पर्ची को पढ़कर अपना भाषण पूरा करके चलीं गईं। अच्छा होता प्रियंका प्रदेश की महिलाओं, युवाओं और किसानों की भी सुध लेतीं. राजस्थान में साढ़े चार साल लूट, झूठ और फूट की सरकार चली है जिस पर प्रियंका गांधी एक शब्द नहीं बोलतीं।

पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका वाड्रा अपने सियासी पर्यटन पर राजस्थान आईं थीं। अपने परिवार सहित रणथम्भौर तो वे अक्सर आती रहतीं हैं। बस उन्हे दुष्कर्म पीड़ित महिलाएं और गैंगरेप की शिकार नाबालिग नजर नहीं आतीं।

प्रियंका खुद भ्रष्टाचार की स्टेक होल्डर

पूनावाला ने कहा कि राजस्थान में प्रियंका खुद भ्रष्टाचार की स्टेक होल्डर हैं। उनके परिवार ने बीकानेर में किसानों की जमीनें हड़पने का काम किया, जिसका मामला कोर्ट में चल रहा है।

पूनावाला ने कहा कि राजस्थान में 22 प्रतिशत दुष्कर्म के मामले हो रहे हैं और आज देश के सबसे असुरक्षित 10 जिलों में से 8 जिले राजस्थान से हैं। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि राजस्थान में महिला सुरक्षा के क्या हाल हैं। अच्छा होता प्रियंका गांधी राजस्थान में आकर पीड़ित महिलाओं और उनके परिवारों का ढांढस बंधाती।

लिखकर दिए आंकड़े गिनाए, हकीकत जानी नहीं: जोशी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया कि प्रियंका वाड्रा का भाषण अशोक गहलोत सरकार के कुशासन, अकर्मण्यता, अपराध, भ्रष्टाचार से पीड़ित प्रदेश की जनता के घाव पर नमक छिड़कने जैसा है। अपने भाषण में केंद्र सरकार की आलोचना और गहलोत सरकार की प्रशंसा के अलावा उन्होंने कोई नई बात नहीं की।

जोशी ने कहा कि गहलोत सरकार ने जिन योजनाओं के आंकड़े लिख कर दिए उन्हें पूरे जोश के साथ बोल दिया। यह तो पता करना चाहिए कि उन योजनाओं का लाभ कितने दिन और कितने लोगों तक पहुंचा है। जोशी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से दुष्कर्म से पीड़ित महिलाएं और बच्चियां न्याय की पुकार कर रही हैं, आखिर उन्हें कब न्याय मिलेगा? उनके आंसू कब पोछे जाएंगे? पूरे पांच साल में क्यों प्रियंका गांधी या गांधी परिवार का कोई सदस्य उनका हाल जानने नहीं आया?

Diabetes से हो सकता है अंधापन, इस बात का रखें ख्याल

बीफ या एनिमल फैट का करते है सेवन, तो सकती है यह गंभीर बीमारियां

Jammu & Kashmir Assembly Elections 2024: कश्मीर में संपन्न हुआ मतदान, 59 प्रतिशत पड़े वोट

Vastu के अनुसार लगाएं शीशा, चमक जाएगी किस्मत

Tiger Parks: भारत के 8 फेमस पार्क,जहां आप कर सकते है टाइगर का दीदार