राजस्थान

Rajasthan: करणपुर में थमा चुनावी शोर, 5 को मतदान; भाजपा की 'दावेदारी' कांग्रेस पर भारी

Om Prakash Napit

Rajasthan Assembly Election: श्रीगंगानगर जिले की श्रीकरणपुर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार शाम चुनाव प्रचार थम गया। इस सीट के लिए 5 जनवरी को मतदान होगा। दोनों ही पार्टियों ने यहां चुनाव प्रचार के आखिरी मिनट तक पूरा दमखम लगाया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई दिग्गज नेता जहां कांग्रेस प्रत्याशी रूपेंद्र सिंह कुन्नर के प्रचार में जुटे रहे। वहीं, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, राजेंद्र राठौड़ सहित भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने कई दिनों से वहां भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्रपाल सिंह टीटी के लिए डेरा डाल रखा था।

भाजपा पहले ही खेल चुकी बड़ा दांव

भाजपा ने यहां पहले ही बड़ा दांव खेल दिया है। पार्टी ने अपने प्रत्याशी सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को मतदान से पहले ही मंत्री बनाकर चुनाव को रोचक बना दिया है। भाजपा जहां सत्ता के दम पर चुनाव मैदान में मजबूत है, वहीं कांग्रेस सहानुभूति हासिल कर चुनाव जीतना चाह रही है। टीटी को मंत्री बनाकर भाजपा ने पहले ही यह रण जीतने के लिए बड़ा दाव खेल दिया है। इससे कांग्रेस असहज दिख रही है और लगातार टीटी को मंत्री बनाने का विरोध कर रही है।

अब कांग्रेस की प्रतिष्ठा दाव पर

कांग्रेस भी इस सीट को जीतने के लिए पूरा जोर लगा रही है। कांग्रेस प्रत्याशी रूपेंद्र सिंह कुन्नर के पक्ष में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट सहित कई नेता प्रचार कर चुके हैं। अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए कांग्रेस पुर जोर कोशिश कर रही है और सहानुभूति के दम पर जीता का प्रयास कर रही है। कांग्रेस को यह सीट भी नहीं मिली तो और किरकिरी होगी।

लाल बाग के राजा पर अनंत अंबानी ने चढ़ाया 20 किलों सोने का मुकुट

लहसुन सब्जी या मसाला?, कोर्ट ने दिया जवाब

Uric acid: यूरिक एसिड की समस्या से है परेशान तो इन सब्जियों को खाने में जरूर करें शामिल

Sapna Choudhary के बायोपिक का टीजर आया सामने

Rishi Kapoor के बर्थडे पर रिद्धिमा ने किया स्पेशल पोस्ट