राजस्थान

जयपुर के होटल Night Jar में भीषण आग: हाइड्रोलिक क्रेन से फंसे लोगों को निकाला

ChandraVeer Singh

जयपुर के एमआई रोड स्थित एक होटल के बार Night Jar में गुरुवार अल सुबह भीषण आग लग गई। (fire in night jar jaipur) आग होटल के छत पर बने बार और रेस्टोरेंट में लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल की आठ गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। घटना के वक्त होटल की छत पर 7 से 8 मेहमान मौजूद थे। पुलिस ने सिविल डिफेंस टीम की मदद से मेहमान और स्टाफ को होटल से सुरक्षित बाहर निकाला।

देर रात 3 बजे लगी Night Jar में आग

जालूपुरा थाने के एसएचओ अनिल जयमन ने बताया कि आग होटल चाणक्य की तीसरी मंजिल (fire in night jar jaipur) पर लगी। छत पर होटल नाइट जार (Night Jar) नामक एक बार और रेस्तरां है। तड़के करीब 3 बजे बार और रेस्टोरेंट से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। होटल में मौजूद मेहमानों और स्टाफ में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस, सिविल डिफेंस टीम और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया।

रेस्क्यू ऑपरेशन कर लोगों को निकाला गया

दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। उधर, पुलिस ने सिविल डिफेंस टीम की मदद से होटल (Night Jar) में मौजूद लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। होटल की दूसरी मंजिल तक के कमरों में ठहरे मेहमानों की नींद खुल गई। आग देखकर मेहमानों में हड़कंप मच गया। मशक्कत के बाद मेहमानों को होटल से बाहर निकाला गया।
आग के कारण का पता नहीं
आग से छत पर बना बार और रेस्टोरेंट (fire in night jar jaipur) पूरी तरह जलकर खाक हो गए। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। छत पर फंसे 7-8 मेहमानों और कर्मचारियों को काफी मशक्कत के बाद बचाया जा सका। हाइड्रोलिक फायर ब्रिगेड समेत दमकल की 8 गाड़ियों की मदद से करीब ढाई घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।

लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के 8 राज्यों की 49 सीट पर हुआ मतदान, पश्चिम बंगाल में 73% पड़ा वोट

Cannes 2024: Kiara Advani ने व्हाइट स्लिट गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर