राजस्थान

Sexual Exploitation: राजस्थान की महिला ने पंजाब के AAP नेता पर लगाया यौन शोषण का आरोप; जानें पूरा मामला

Om prakash Napit

Sexual Exploitation: राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक महिला ने पंजाब के अबोहर के आप नेता दीप कंबोज पर यौन शोषण और गर्भपात करवाने का मामला दर्ज करवाया है। महिला ने दीप कंबोज के तीन अन्य साथियों पर भी इस मामले में शामिल होने के आरोप लगाए हैं। श्रीगंगानगर की महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित महिला ने पंजाब के अबोहर में एक प्रेस वार्ता कर बताया कि आप नेता दीप कंबोज ने उसका यौन शोषण किया, जिससे वो गर्भवती हो गई। इसके बाद कंबोज ने नशीली दवा पिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया।

इस मामले में श्रीगंगानगर के एसपी परिस देशमुख ने मीडियो को बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

आप नेता समेत 4 के खिलाफ एफआईआर

महिला ने बताया कि वह उसके परिवार के खिलाफ दर्ज एक मामले में आप नेता दीप कंबोज से मदद मांगने गई थी, लेकिन कंबोज ने पार्टी ऑफिस में भीड़ होने का हवाला देते हुए उसे अलग से मुलाकात करने की बात कही। इसके बाद कंबोज ने उसके साथ श्रीगंगानगर के एक होटल में शारीरिक संबंध बनाया।

महिला ने आगे आप नेता दीप कंबोज के तीन अन्य साथियों पर भी उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि आप नेता ने उसका श्रीगंगानगर और चंडीगढ़ में यौन शोषण किया।

कंबोज ने PC कर कहा, महिला कर रही ब्लैकमेल

उधर, आप नेता दीप कंबोज ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा। कंबोज ने कहा कि महिला उसे ब्लैकमेल कर रही है। वो पिछले छह माह से इस महिला के संपर्क में थे, लेकिन उन पर जो यौन शोषण के आरोप लगाए जा रहे हैं, वो पूरी तरह से निराधार हैं।

कंबोज कहा कि ये महिला राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल थी और हनी ट्रैप में लोगों को फंसा कर पैसे लूटने का काम करती है। आगे उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही इस महिला ने उनसे 30 लाख रुपए मांगे थे। इतना ही नहीं कंबोज ने कहा कि उन्होंने पार्टी के सीनियर नेताओं को भी इस वाकया से अवगत करा दिया है।

हीरामंडी में दमदार अभिनय के बाद Jason Shah आलिया के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन

Poonch Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पूंछ में आतंकी हमला, खरगे और राहुल गांधी ने जताया दुख

ED ने आलमगीर आलम के करीबी पर कसा शिकंजा, करोड़ों रुपये बरामद

संजय लीला भंसाली ने 'उस्ताद' Indresh Malik को दिया तोहफा

शादी के बाद वेकेशन मनाते हुए स्पॉट हुईं Taapsee Pannu