राजस्थान

Rajasthan: महिला को छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, निर्वस्त्र किया, आंखों में डाली फेविक्विक

Kunal Bhatnagar

भरतपुर के बयाना (Crime In Bharatpur) में घर में घुसकर युवक ने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया. जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसकी आंखों और होठों पर फेविक्विक डाल दिया और उसके साथ दुव्यवहार करने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी घर से भाग गया।

मामला भरतपुर जिले के बयाना

मामला भरतपुर जिले के बयाना का है। आरोपी दूर के रिश्ते का भतीजा है। पीड़िता ने शनिवार शाम आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि उसका पति बेंगलुरु में रहकर मजदूरी करता है।

17 नवंबर की गुरुवार की रात वह घर में चारपाई पर बच्चों के साथ सो रही थी। इस दौरान गांव में रहने वाला आरोपी घर में घुस गया। उसने महिला के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत करने की कोशिश की। महिला ने उसे धक्का दे दिया। जिसके बाद आरोपियों ने आंखों और होठों पर फेवीक्विक डाल दी।

आरोपी मौके से फरार

महिला के होंठ और आंखें चिपक गए। इसके बाद आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए। महिला के चिल्लाने पर आरोपी भाग गया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी का एक साथी घर के बाहर बाइक पर सवार था। दोनों बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

रिश्ते में महिला का भांजा लगता है आरोपी

जानकारी के अनुसार आरोपी युवक महिला के गांव का रहने वाला है। वह रिश्ते में महिला का भांजा लगता है। परिजन महिला को अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे भरतपुर रैफर कर दिया।

Cannes 2024: Kiara Advani ने व्हाइट स्लिट गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर

AAP News: नवीन जयहिंद का दावा- "स्वाति मालीवाल की जान को खतरा... साजिश के तहत हुआ CM के घर हमला"