News

वाल्मीकि आश्रम में चोरी करने के आरोप में 2 गिरफतार, चोरी किया गया सामान बरामद

savan meena

न्यूज – जैसलमेर जिले की थाना रामदेवरा पुलिस ने क्षेत्र में स्थित वाल्मीकि आश्रम में हुई चोरी के मामले में रामदेवरा निवासी पुखराज मेगवाल व झब्बर सिंह राजपुत को गिरफ्तार कर चोरी की गई पानी की मोटर, विद्युत केबल व नल बरामद किये है।

Image Credit – BAnews
Image Credit – BAnews

कुण्डलियो की ढाणी रामदेवरा निवासी  चुतर सिंह राजपूत ने थाना रामदेवरा को दी रिपोर्ट में बताया कि नाचना रोड़ स्थित वाल्मिकी आश्रम लोकडाउन में बंद है। 3 मई को सार सम्भाल के लिए गया तब सब सही था मगर आज 5 मई को आश्रम की पानी की मोटर व आश्रम मे लगे नल कोई अज्ञात चोरी कर ले गये। इस पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जैसलमेर एसपी किरन कंग सिद्धु ने बताया कि सीओ पोकरण मोटाराम के निर्देशन तथा थानाधिकारी रामदेवरा दलपत सिंह चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित कर अज्ञात की तलाश की गई। गठित टीम ने मुखबिर से मिली सूचना पर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर बाद अनुसंधान न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया।

Cannes 2024: Kiara Advani ने व्हाइट स्लिट गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर

AAP News: नवीन जयहिंद का दावा- "स्वाति मालीवाल की जान को खतरा... साजिश के तहत हुआ CM के घर हमला"