News

सपा-बसपा को बड़ा झटका, एमएलसी सहित कई दिग्गज आज होंगे बीजेपी में शामिल

Prabhat Chaturvedi

भारतीय जनता पार्टी में बुधवार यानी आज सुबह सपा और बसपा के कई बड़े नेता शामिल होंगे | पहले यह जॉइनिंग मंगलवार को होनी थी। मगर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के लोकार्पण को देखते हुए इसको बुधवार को किया गया है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से औपचारिक जानकारी दी गई है कि विभिन्न दलों के कई बड़े नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं | शामिल होने वालों में सपा और बसपा के कुछ एमएलसी के अलावा 10 नेता शामिल होंगे।

कई बड़े नेता होंगे शामिल

सपा और बसपा के विधायक और एमएलसी सहित भाजपा में कई बड़े नेताओं को शामिल कराने का प्रस्ताव रखा गया था | इसके बाद भाजपा की ज्वाइनिंग कमेटी ने सपा के विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह पप्पू, बीपी चंद, अक्षय प्रसाद, सिंह राम निरंजन बाबा, बसपा के बृजेश कुमार सिंह प्रिंसू को शामिल करने को लेकर मंजूरी दे दी है | इनके अलावा और भी कई बड़े नेता शामिल होंगे |

अधिकांश सदस्य नगर निकाय क्षेत्र से हैं

सपा छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले परिषद के सदस्य में अधिकांश सदस्य नगर निकाय क्षेत्र से हैं। भाजपा ने इन सदस्यों को विधान परिषद के आगामी नगर निकाय चुनाव में उम्मीदवार बनाने की सैद्धांतिक सहमति भी दे दी है। सपा के सदस्यों को भाजपा में शामिल करने करने में उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा और भाजपा के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की भूमिका बताई जा रही है। विधानसभा चुनाव से पहले इन सदस्यों को भाजपा में शामिल होने से सपा को और भाजपा को झटका लग सकता है। वहीं, भाजपा इन सदस्यों का प्रभाव वाले क्षेत्रों में फायदा उठाने की योजना बनाई है। सूत्रों के मुताबिक सपा के कुछ मौजूदा विधायक भाजपा में शामिल होने की कोशिश कर रहे हैं।

Chhattisgarh: खड़गे बोले- "शिव कर सकते हैं राम का मुकाबला, मैं भी शिव"; कांग्रेस की ये कैसी मानसिकता?

MP News: राहुल के दौरे के दिन कांग्रेस को बड़ा झटका, 6 बार के विधायक रामनिवास रावत BJP में शामिल

लंबे समय प्रदूषित हवा में रहने से टाईप 2 मधुमेह का खतरा

Assam News: अमित शाह के "फर्जी वीडियो" मामले में असम कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार: हिमंत सरमा

Karnataka News: '2800 अश्लील वीडियो, कई में प्रज्‍वल की आवाज', सेक्स स्कैंडल में फंसा देवेगौड़ा परिवार