News

बीजेपी ने दिल्ली में मनोज तिवारी को प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाया

savan meena

न्यूज –  भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली प्रदेश पद से मनोज तिवारी को हटा दिया है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय इकाई ने आदेश गुप्ता को दिल्ली प्रदेश बीजेपी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। आदेश गुप्ता को जमीनी नेताओं में माना जाता रहा है।

उत्तरी MCD के मेयर रहे आदेश गुप्ता की स्थानीय राजनीति में मजबूत पकड़ है। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आदेश जारी करते हुए दो और प्रदेशों में नए अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय को बीजेपी अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं एस टिकेंद्र सिंह को मणिपुर में ​बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया है।

मनोज तिवारी को पद से क्यों हटाया गया इसके पीछे की वजह फिलहाल साफ नहीं है। माना जा रहा है कि बीजेपी ने यह चेहरा व्यापारी वर्ग को खुश करने के लिए आगे किया है।

मनोज तिवारी को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को लॉकडाउन के नियम का उल्लंघन करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। वे दिल्ली में कोविड-19 को नियंत्रित करने में अरविंद केजरीवाल सरकार की नाकामी के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए राजघाट पर जमा हुए थे।

क्या आपको भी किसी चीज को छूने से लगता है करंट, तो जान लें वजह

World Press Freedom Day - क्यों मनाया जाता है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस? क्यों है ये इतना खास

आज ही के दिन शुरू हुआ कारगिल युद्ध, 68 दिनों के जंग में सैकड़ों जवान हुए शहीद

CAA: 'इसी माह से मिलने लगेगी नागरिकता', चुनाव के बीच CAA को लेकर अमित शाह का बड़ा ऐलान

Lucknow News: पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह सहित सपा के कई बड़े नेता भाजपा में शामिल