News

केजरीवाल की तारीफ पर मिलिंद देवड़ा पर बिफरी कांग्रेस

savan meena

न्यूज –  कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा को अरविंद केजरीवाल की प्रशंसा करने के लिए सहयोगी नेता अजय माकन ने आलोचना की है। गौरतलब है कि केजरीवाल ने रविवार को तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इस दौरान देवड़ा ने ट्वीट करके रेवेन्यू को लेकर केजरीवाल सरकार की तारीफ की। इसे लेकर माकन ने देवड़ा की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस छोड़ दीजिए उसके बाद आधी अधूरी बात कीजिए।

देवड़ा ने ट्वीट में केजरीवाल सरकार की तारीफ करते हुए लिखा, 'कम लोग जानते हैं ऐसी जानकारी साझा कर रहू हैं। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने राज्य के राजस्व को दोगुना बढ़ाकर 60,000 करोड़ रुपये कर दिया है और पिछले 5 वर्षों में अतिरिक्त राजस्व को बनाए रखा।दिल्ली अब भारत की सबसे अधिक आर्थिक समझदारी वाली सरकारों में से है।'

माकन ने ट्वीट किया, भाई आप कांग्रेस को छोड़ना चाहते हैं तो छोड़ दीजिए उसके बाद आधी अधूरी सच्चाई का प्रचार करिए। चलिए मैं तथ्य साझा करता हूं, जिसके बारे में लोगों को काफी कम पता है। 1997-98- अनुमानित बजट (राजस्व) 4,073 करोड़ रुपये, 2013-14- अनुमानित बजट (राजस्व) 37,459 करोड़ रुपये। चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) में कांग्रेस सरकार के दौरान 14.87% का इजाफा हुआ। 2015-16 में अनुमानित बजट 41,129 और 2019-20 में 60,000 रहा। आप सरकार के दौरान चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर 9.90% रहा।

देवड़ा ने इससे पहले विधानसभा चुनावों में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के लिए स्वर्गीय शीला दीक्षित को जिम्मेदार ठहराने के लिए कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको की आलोचना की थी। उन्होंने इसे लेकर कहा,'शीला दीक्षित जी एक उल्लेखनीय राजनेता और प्रशासक थीं। मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान, दिल्ली को बदल दिया और इस दौरान कांग्रेस पहले से कहीं अधिक मजबूत थी।उनकी मृत्यु के बाद उन्हें दोषी ठहराया जाना दुर्भाग्यपूर्ण था। उन्होंने अपना जीवन कांग्रेस और दिल्ली के लोगों को समर्पित किया।'

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर

AAP News: नवीन जयहिंद का दावा- "स्वाति मालीवाल की जान को खतरा... साजिश के तहत हुआ CM के घर हमला"

कोलिहान खदान में 1875 फीट नीचे गिरी लिफ्ट, किसी के टूटे हाथ, तो किसी के सिर में आईं चोट