News

Cyclone Yaas : चक्रवात से 4 लोगों की मौत, बंगाल में 3 लाख घरों को नुकसान

savan meena

Cyclone Yaas : चक्रवात से 4 लोगों की मौत, बंगाल में 3 लाख घरों को नुकसान – बंगाल, ओडिशा में यास तूफान ने काफी तबाही मचाई। तूफान का असर इतना ज्यादा था कि समुद्र में लहरे काफी ऊंची उठ रही थी। जिसके कारण कई इलाकों में पानी पहुंच गया और बाढ़ जैसे हालात हो गए। अब चक्रवात का असर बिहार झारखंड में दिखने लगा है।

'यास' बुधवार रात 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवाओं और भारी बारिश के साथ झारखंड की सीमा में पहुंच गया।

गुरुवार को मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि तूफान कमजोर होकर गहरे दबाव में बदल चुका है।

Cyclone Yaas : चक्रवात से 4 लोगों की मौत, बंगाल में 3 लाख घरों को नुकसान – पश्चिम बंगाल में दीघा और उसके आसपास के स्थानों पर तूफान 'यास' ने बड़ी तबाही मचाई। समुद्र तट के निकट की कई सड़कें पानी से भर गयीं एवं लोग छाती भर पानी में आते -जाते नजर आए

बंगाल में हुई तबाही, एक करोड़ लोग प्रभावित

पश्चिम बंगाल के ईस्ट मिदनापुर में साइक्लोन यास के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है. जबकि बुधवार को ही उसके साथ का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, बंगाल में अबतक साइक्लोन यास की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई है, दो मौत तूफान आने से पहले ही मची हलचल से हुई थी।

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का दावा है कि साइक्लोन यास के कारण भारी नुकसान हुआ है, सीधे एक करोड़ लोग राज्य में इससे प्रभावित हुए हैं, ममता के मुताबिक, बंगाल में करीब 3 लाख घरों को साइक्लोन यास के कारण नुकसान हुआ है. साइक्लोन यास के कारण करीब 15 लाख लोगों को शेल्टर में रुकना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि साइक्लोन का असर भले ही कुछ हदतक बंगाल और ओडिशा में कम हुआ हो, लेकिन अभी इसका खतरा बना हुआ है, झारखंड, बिहार, यूपी के कुछ हिस्सों में साइक्लोन के असर की वजह से तेज़ बारिश और आंधी-तूफान जारी है।

बुधवार रात ही राज्य में कर चुका है प्रवेश

मौसम विभाग की मानें तो बुधवार रात ये यास तूफान झारखंड की सीमाओं में प्रवेश कर चुका है। जिसका असर सुबह से राज्य में दिख रहा है। आज दोपहर तक तूफान के कारण कोल्हान इलाके में 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका जताई गई है।

इन क्षेत्रों को किया अलर्ट

चक्रवात के कारण झारखंड के आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ. अमिताभ कौशल ने कई इलाकों को खाली भी कराया है। कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो के अलावा खूंटी एवं पश्चिमी सिंहभूम जिलों में निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुक्षित स्थानों पर पहुंचाने काम लगातार जारी है जिससे इस तूफान से कोई जन हानि न हो।

Like and Follow us on :

Cannes 2024: Kiara Advani ने व्हाइट स्लिट गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर

AAP News: नवीन जयहिंद का दावा- "स्वाति मालीवाल की जान को खतरा... साजिश के तहत हुआ CM के घर हमला"