News

रणवीर सिंह की मूवी ‘83’ में दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक आया सामने..

savan meena

न्यूज – मेरे लिए कई मायनों में 83 हर महिला को समर्पित है जो अपने पति के सपने को अपने सपनों से पहले रखती है।' ज – रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म '83' से लगभग सभी कलाकारों का लुक रिवील कर दिया गया है। और आज मेकर्स ने कपिल देव की पत्नी रोमी देव का किरदार निभा रही दीपिका पादुकोण का भी फर्स्ट लुक जारी किया है। दीपिका पादुकोण ने अपने फर्स्ट लुक को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, 'खेल के इतिहास में सबसे ऑइकॉनिक मूमेंट में से इस फिल्म में एक छोटा सा हिस्सा प्ले करना ही सम्मान की बात है। एक पति के प्रोफेशनल और पर्सनल एस्पायरेशन की सक्सेस में पत्नी कितना महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है ,यह मैंने मेरी मां में बेहद करीब से देखा है।

रणवीर सिंह ने फिल्म के लिए कपिल देव से ट्रेनिंग भी ली है। फिल्म में आर बद्री, हार्डी संधु, एमी विर्क, पंकज त्रिपाठी, साकिब सलीम, चिराग पाटिल, ताहिर भासिन, साहिल खट्टर भी अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म '83' क्रिकेटर कपिल देव की बायोपिक है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, कपिल देव की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म का डायरेक्शन कबीर खान ने किया हैं। इस फिल्म से कपिल देव की बेटी अमिया असिस्टेंट डायरेक्टर के रुप में डेब्यू करने वाली है। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला और दीपिका पादुकोण प्रोड्यूस कर रही है। फिल्म '83' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

मेरे लिए कई मायनों में 83 हर महिला को समर्पित है जो अपने पति के सपने को अपने सपनों से पहले रखती है।' फोटो में दीपिका और रणवीर एक-दूसरे को रोमांटिक पोज देते हुए देख रहे हैं; वहीं दीपिका के चेहरे पर एक बड़ी स्माइल दिख रही है। फिल्म की कहानी 1983 में हुए वर्ल्ड कप पर आधारित है। फिल्म के जरिए ऑडियंस को 1983 के वर्ल्ड कप को एक बार फिर से जीने का मौका मिलने वाला है। फिल्म से रणवीर सिंह के भी कई लुक सामने आ चुके है, जिसमें वो हूबहू कपिल देव के रूप में नजर आ रहे है। फैंस रणवीर के इस लुक को काफी पसंद कर रहे है, और बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहा है।

Lok Sabha Election 2024 3rd Phase Voting: 11 राज्यों की 93 सीटों पर चल रहा मतदान, गोवा में 49.04% प्रतिशत हुआ मतदान

Alia Bhatt: मेट गाला 2024 में छाया आलिया देसी लुक, देखें Photos

Radhika Khera: शराब ऑफर करते, अश्लील हरकतें करते… राधिका खेड़ा के कांग्रेस नेताओं पर सनसनीखेज आरोप

Rahul Statement: राहुल गांधी पर कानूनी कार्रवाई की मांग, 200 वाइस चांसलरों और शिक्षाविदों ने लिखी खुली चिट्ठी

हीरामंडी में दमदार अभिनय के बाद Jason Shah आलिया के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन