News

दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष बने आदेश गुप्ता

Deepak Kumawat

डेस्क न्यूज़- दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी को छुट्टी दे दी गई है। उनके स्थान पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर आदेश गुप्ता को दिल्ली भाजपा की कमान सौंपी गई है। दिल्ली में लगभग दो साल बाद नगर निगम का चुनाव होना है। माना जा रहा है कि पार्टी ने इस बात को ध्यान में रखते हुए गुप्ता को अध्यक्ष बनाया है। इसके साथ ही यह व्यापारी वर्ग को पार्टी से जोड़े रखने में भी मदद करेगा।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीति की शुरुआत करने वाले गुप्ता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा और भाजपा ने कई पद संभाले हैं। उन्होंने तीन साल पहले ही चुनावी राजनीति शुरू कर दी थी। वर्ष 2017 में, वे वेस्ट पटेल नगर से नगरपालिका चुनाव जीतकर पहली बार पार्षद बने, 2018 में उन्हें उत्तरी दिल्ली नगर निगम का मेयर बनाया गया।

विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें दिल्ली में बंगाली समाज को पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई थी। इससे पहले नवंबर 2016 में मनोज तिवारी को दिल्ली भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। तब से, वह अब तक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कामकाज देख रहे थे।

शादी के बाद वेकेशन मनाते हुए स्पॉट हुईं Taapsee Pannu

उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषड़ आग से 3 की मौत, CM धामी ने किया निरीक्षण

Adhyayan Suman ने याद किये स्ट्रगल के दिन, 'पेंटहाउस एक लग्जरी जेल की तरह लगता था'

Big News: राहुल गांधी की इंटरनेशनल बेइज्जती, जिस गैरी कास्परोव को बताया फेवरिट चेस प्लेयर, उन्हीं ने कहा – 'पहले रायबरेली जीत के दिखाओ'

Fake Video: अमित शाह फर्जी वीडियो केस में अब अरुण रेड्डी गिरफ्तार, चलाता है ‘स्पिरिट ऑफ कांग्रेस’ नाम से हैंडल