News

बीजेपी नेताओं के थम नहीं रहे है विवादित बयान,

SI News

न्यूज – कर्नाटक के मंत्री सीटी रवि भी केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर की राह पर चल दिए हैं। उन्होंने कहा है कि देशद्रोहियों को बिरयानी नहीं गोली मिलनी चाहिए। कर्नाटक के पर्यटन मंत्री सीटी रवि ने ट्वीट करते हुए टैग किया-#IStandWithAnuragThakur यानी मैं अनुराग ठाकुर के साथ खड़ा हूं। इसके अलावा उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'जो लोग केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का विरोध कर रहे हैं, ये वही लोग हैं जिन्होंने अजमल कसाब और याकूब मेनन की फांसी का विरोध किया था। टुकड़े-टुकड़े गैंग का सपोर्ट किया था। सीएए के खिलाफ झूठ फैलाया था। देश विरोधियों को बुलेट मिलना चाहिए न कि बिरयानी।

इससे पहले केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान सोमवार को विवादित नारे लगवा दिए थे। रिठाला में आयोजित जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पहुंचने से पहले अनुराग ठाकुर लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने करीब पांच मिनट तक भीड़ से आपत्तिजनक नारे लगवाए। नारे में वह कहते हैं 'देश के गद्दारों को' और सभा में जो लोग मौजूद हैं वह कहते हैं गोली मारो … को' विडियो में अनुराग ठाकुर ने बिहार से मोदी सरकार में मंत्री रहे गिरिराज सिंह का भी जिक्र करते हैं। वह कहते हैं कि 'यह नारा इतने जोर से लगाइए कि गिरिराज सिंह तक आवाज जाए।'

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मंगलवार को भारत के चुनाव आयोग को एक रिपोर्ट में कहा कि ठाकुर ने दिल्ली के रिठाला में 27 जनवरी को एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए कई बार 'देश का गद्दारो को, गोलो मारो… को' का नारा बुलंद किया। इसके बाद चुनाव आयोग ने ठाकुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और 30 जनवरी को दोपहर 12 बजे तक जवाब मांगा है।

ठाकुर, दोषी पाए जाने पर दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान ईसीआई द्वारा निकाले जाने वाले दूसरे भाजपा नेता बन जाएंगे। इससे पहले 25 जनवरी को चुनाव आयोग ने भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा पर आदर्श चुनाव आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन के लिए अभियान चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। बता दें कि दिल्ली विधानसभा का चुनाव 8 फरवरी को होगा। मतगणना 11 फरवरी को होगी।

Cannes 2024: Kiara Advani ने व्हाइट स्लिट गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर

AAP News: नवीन जयहिंद का दावा- "स्वाति मालीवाल की जान को खतरा... साजिश के तहत हुआ CM के घर हमला"