Vicky Katrina Wedding : आज शादी के बंधन में बंधेगे विक्की - कैट, जानिए शादी का पूरा कार्यक्रम
Vicky Katrina Wedding : आज शादी के बंधन में बंधेगे विक्की - कैट, जानिए शादी का पूरा कार्यक्रम Photograph: Kind courtesy Katrina Kaif and Vicky Kaushal/Instagram
Entertainment

Vicky Katrina Wedding : आज शादी के बंधन में बंधेगे विक्की - कैट, जानिए शादी का पूरा कार्यक्रम

Ishika Jain

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल आज शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे है। आज दोनों अपने दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। यह एक रॉयल वेडिंग होने जा रही है, जो पिछले कई दिनों से सुर्खियों मं बनी हुई है।

बता दें कि, एक शाही शाद्दी को काफी सीक्रेट रखा गया है। कपल की शादी का जश्न जोरों पर है। कई बड़ी हस्तियों ने जोड़े को उनके आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी है। रिपोर्ट्स की माने तो, सात सफ़ेद घोड़ो वाली घोड़ागाड़ी से विक्की शाही अंदाज़ में एंट्री करेंगे। वहीं, दुल्हन कैट के लिए भी पारंपरिक डोली को तैयार किया गया है।

शुभ मुहूर्त में लेंगे फेरे

विक्की और कैटरीना की शादी शाही अंदाज़ में सिक्स सेंस फोर्ट में होगी। बता दें कि, आज दोपहर 1 बजे दोनों की सेहरा बंदी होगी। जिसके बाद 3 बजे तक दूल्हा - दुल्हन अपनी शादी के मंडप में पहुंचेंगे और शाम 7 बजे कपल फेरे लेंगे। फेरों के बाद डिनर होगा। साथ ही, पूल साइड पार्टी का भी आयोजन किया गया है।

शादी में शामिल हो सकते है अंबानी

विक्की कैटरीना की शादी में शामिल होने के लिए अंबानी परिवार आज पहुंच सकते है। साथ ही विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, शाहरुख खान और अक्षय कुमार भी पहुंच सकते है। आपको बता दें कि, अंबानी परिवार के रुकने के लिए होटल ओबेरॉय में व्यवस्था की गई है। वहीं, होटल ताज में अक्षय कुमार के लिए इंतज़ाम किए गए है।

Vicky Katrina Wedding

2 दिन से जारी है शादी की रस्में

विक्की और कैटरीना यह शाही शादी काफी अलग अंदाज़ में हो रही है। इनकी शादी की रस्में 7 दिसंबर से ही शुरू हो गई थी। बुधवार को सुबह 11 बजे कपल की हल्दी की रस्म की गई। और शाम को संगीत का आयोजन किया गया था। इस दौरान पुरे फोर्ट को रोशनी से सजाया गया था। संगीत सेरेमनी खरबूजा महल के नीचे बने एक गार्डन में हुई। यहाँ एक चट्टान पर संगीत का प्लेटफॉर्म बनाया गया था।

शादी का कार्ड इंटरनेट पर बटोर रहा सुर्खियां

हाल ही में विक्की और कैटरीना की शादी का कार्ड इंटरनेट पर वायरल हुआ। जैसा की विदित है, एक शादी में 'नो फ़ोन यूज़' पॉलिसी को लागू किया गया है। जिसके तहत वेडिंग वेन्यू पर मेहमान फ़ोन का इस्तेमाल नहीं कर सकते। इस बीच कैटरीना के एक फैन पेज ने सोशल मीडिया पर शादी का कार्ड शेयर किया है। जो ख़ासा वायरल है।

सूत्रों के अनुसार, विक्की और कैटरीना को ओटीटी प्लेटफॉर्म ने शादी की एक्सक्लूसिव फूटेज को स्ट्रीम करने के लिए 80 करोड़ रूपए का ऑफर दिया है। हालांकि, विक्की और कैट की तरफ से इस बात को लेकर कोई भी पुष्टि नहीं की गई है।

Like Follow us on :- Twitter | Facebook | Instagram | YouTube

EVM से हुए पहले चुनाव को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों किया रद्द, जानें पूरा मामला

हॉलीवुड में शुरुआती संघर्ष पर छलका Priyanka Chopra का दर्द, कहा वो था डरावने अनुभव

मां बनने के बाद सदमे में चली गई थी Sonam Kapoor, पति के साथ बदल जाता है रिश्ता

संदेशखाली में जमीन के अंदर से मिला हथियारों का जखीरा, TMC ने चुनाव आयोग से की शिकायत

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, दो जवान हुए शहीद