News

ठंड से कांपा उत्तर भारत, दिल्ली में कोहरे ने बढाई परेशानी…

savan meena

न्यूज – पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से उत्तरी भारतीयों लोगों को ठंड से कंपकपी छूट रही हैं। कोहरे के कारण लोगों को यातायात से जुड़ी समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है। ऐसे में रेल और हवा यातायात सेवा भी प्रभावित हो रही है। दिल्ली में गुरुवार को काफी कोहरा छाया हुआ है।पारा गिरने के कारण ठंड भी काफी बढ़ गई है। आज राजधानी का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया है। गुरुवार सुबह दिल्ली-एनसीआर कोहरे की सफेद चादर में घिरी हुई नजर आई। कई क्षेत्रों में विजिबिलीटी 200 मीटर से नीचे पहुंच गया है।



कोहरे के कारण दिल्ली में आ रही 25 ट्रेनें लेट चल रही है। इसमें कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, समेत कई ट्रेनें शामिल हैं।

यह ट्रेनें 2 घंटे से लेकर 6 घंटे तक लेट चल रही है। इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। दिल्ली में बुधवार सुबह का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, शहर में 1997 के बाद से अब तक दिसंबर के महीने में सबसे लंबी अवधि वाले और बेहद ठंडे दिन रिकॉर्ड किए गए।

Big News: राहुल गांधी की इंटरनेशनल बेइज्जती, जिस गैरी कास्परोव को बताया फेवरिट चेस प्लेयर, उन्हीं ने कहा – 'पहले रायबरेली जीत के दिखाओ'

Fake Video: अमित शाह फर्जी वीडियो केस में अब अरुण रेड्डी गिरफ्तार, चलाता है ‘स्पिरिट ऑफ कांग्रेस’ नाम से हैंडल

Zeenat Aman ने जानवरों पर हो रहें अत्याचार को लेकर जताया दुख, को-एक्टर्स से की यह अपील

संविधान में मुसलमानों को क्यों नहीं मिला आरक्षण, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

कौन है कांग्रेस के चाणक्य, जो अमेठी में स्मृति ईरानी को देंगे टक्कर